अच्छी ख़बर..Noida में तैयार होगा राम वन गमन पथ..ये है डिटेल

Life Style Trending गाज़ियाबाद ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा

Noida News: नोएडा से अच्छी ख़बर सामने आ रही है। आपको बता दें कि नोएडा सेक्टर-116 में राम वन गमन पथ (Ram Van Gaman Path) की थीम पर ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी। जिसका निर्माण 32 एकड़ में होगा। श्रीराम वन गमन पथ के मार्म पर श्लोक के माध्यम से पूरी रामायण (Ramayan) को चित्रित किया जाएगा। इसके जरिए लोगों को श्रीराम पथ की विशेषताओं की जानकारी मिलेगी। इन रास्तों के किनारे पर कई जगह साइन बोर्ड, श्रीराम के वनवास से जुड़ी कथाएं देखने और सुनने को मिलेंगी। इन रास्तों पर कई तरह के पेड़ भी लगाए जाएंगे।
ये भी पढ़ेंः Noida: भंगेल एलिवेटेड रोड के दोनों तरफ दौड़ेंगे वाहन..जानिए कब मिलेगी गुड न्यूज़?

Pic Social Media

ये पेड़ वैसा ही एहसास कराएंगे जैसा भगवान राम के वन जाने के समय को लेकर यादें लोगों के जेहन में हैं। वनवास के समय उनके द्वारा खाए गए कंद मूल फल का जिक्र भी यहां किया जाएगा। ये पूरा कॉन्सेप्ट 3डी और 4डी (3D & 4D) पर आधारित होगा। इसके लिए एक कंसल्टेंट कंपनी का चयन होगा बाकी है। कंपनी थीम के मुताबिक ग्रीन बेल्ट का डिजाइन बनाएगी। जिसे फाइनल अप्रूवल के लिए नोएडा सीईओ के पास भेजा जाएगा। इस पार्क के निर्माण में करीब 20 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसमें अलग प्रकार लाइट लगाई जाएंगी।

ये भी पढ़ेंः जेवर एयरपोर्ट के पास जमीन खरीदने वाले खबर जरूर पढ़ें

तीन जोन में बनाया जाएगा राम गमन पथ

राम चरित मानस के मुताबिक ही इस ग्रीन बेल्ट को तैयार किया जाएगा। यहां अयोध्या से लेकर लंका गमन तक के मार्ग को तीन जोन में बांटा जाएगा।

पंच वटी जोन

इसमें माता सीता की कुटी और अन्य साज़ सामान को दिखाया जाएगा। साथ ही यहीं से रावण और सीता हरण का चित्रण किया जाएगा। यहां उन पेड़ों को लगाया जाएगा जिनका प्रयोग श्री राम ने किया।

किष्किंधा जोन

यहां शबरी कुटिया, राम और हनुमान का मिलन और सुग्रीव के बारे में चित्रण किया जाएगा। पंपा के पौधे और सरोवर भी बनाया जाएगा।

लंका जोन

इसमें स्कल्पचर और पत्थरों समुद्र सेतु , लंका आगमन, लंका युद्ध के बारे में जानकारी भी दी जाएगी।

राम मंदिर मॉडल, श्री राम की लीलाओं का किया जाएगा वर्णन

राम वन गमन पथ की शुरुआत में ही राम मंदिर के एक मॉडल को भी तैयार किया जाएगा। एक सरोवर भी बनाया जाएगा। इसके साथ ही पथ में श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण , हनुमान, सुग्रीव व अन्य वानर सेना को दिखाया जाएगा। वहीं लंका जाते समय तैयार की रणनीति को भी चित्र के जरिए बताया जाएगा। इसके अलावा श्री राम की लीलाओं का वर्णन भी किया जाएगा।

लैंड स्केपिंग के जरिए बनाए जाएंगे पहाड़

पहाड़ आदि का दृश्य दिखाने के लिए पथ में लैंड स्केपिंग का प्रयोग किया जाएगा। इनको पहाड़ नुमा आकार दिया जाएगा। इसी में से सरोवर आदि को निकाला जाएगा। पथ के दोनों ओर इसको दर्शाया जा सकता है।