चिलचिलाती गर्मी से परेशान..जानिए इन राज्यों में कब होगी बारिश?

दिल्ली NCR

दिल्ली-एनसीआर समेत देश के दूसरे राज्यों में चिलचिलाती गर्मी(HEAT WAVE) ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। आग के गोले की तरह चल रही गर्म हवाओं ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। दिल्ली(Delhi) में सोमवार को पारा 46 डिग्री सेल्सियस रहा। आज सुबह 10 बजे ही अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। 

ये भी पढ़ें: आइसक्रीम खाने से 3 बच्चों की मौत..दर्दनाक ख़बर

HEAT WAVE(Pic Social Media)

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हीट इंडेक्स लॉन्च किया है। हीट इंडेक्स से ‘फील होने वाले टेम्परेचर रेंज’ का पता चलता है। इसमें तापमान के साथ-साथ आर्द्रता को भी ध्यान में रखा जाता है। राजधानी में कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान 30 डिग्री को पार कर चुका है।  इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए कुछ अनुमान लगाए हैं। इसके अनुसार, अगले कुछ दिनों तक लोगों को चिलचिलाती धूप से कुछ राहत मिल सकती है।  

ये भी पढ़ें: GHAZIABAD: लिफ्ट में बड़ा हादसा..4 महीने के मासूम समेत 4 घायल

RAIN ((Pic Social Media)

दिल्ली-एनसीआर में कब से मिलेगी राहत? 
मौसम विभाग के अनुसार, आज से ही मौसम में बदलाव दिखना शुरू हो जाएगा। अधिकतम तापमान 43 तो न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। कल यानी 24 मई से मौसम करवट लेगा। आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। इसके अलावा दोपहर बाद और शाम के समय ज्यादातर जगहों पर आंधी और बारिश के आसार हैं। बारिश हल्की रहेगी। हवाओं की गति 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान कम होकर 39 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 25, 26, 27 और 28 मई को भी आंधी के साथ हल्की बारिश का अनुमान है।  इस बीच, अधिकतम तापमान 39 से 36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। न्यूनतम तापमान 27 से 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 
 यूपी में कैसा रहेगा मौसम? 
मौसम विभाग के अनुसार, यूपी की राजधानी लखनऊ में सुबह 11 बजे अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हालांकि, सुबह करीब चार बजे गरज के साथ हल्की बारिश भी हुई। कुशीनगर और जालौन में भी बारिश हुई। मथुरा-वृंदावन में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यहां का तापमान यूपी में सबसे ज्यादा 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

READ: Heat wave-Delhi-ncr-IMD-khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News,