News Nation: अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं और डिजिटल फील्ड में नई चुनौतियों का सामने करने के लिए तैयार हैं तो न्यूज नेशन आपके लिए एक अच्छा प्लेटफॉर्म साबित हो सकता है। दरअसल, ‘न्यूज नेशन नेटवर्क’ अपनी डिजिटल टीम के विस्तार के लिए मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर्स की भर्ती कर रहा है। इसके लिए कंपनी ने 11 अप्रैल को वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन किया है।

इच्छुक उम्मीदवार सीधे इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। इंटरव्यू का आयोजन नोएडा के सेक्टर 126 स्थित सिल्वर स्प्रिंग बिल्डिंग में किया जाएगा। इंटरव्यू का समय दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक तय किया गया है।
कंपनी जिन पदों के लिए भर्ती कर रही है, उनमें मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर (ओरिजिनल पैकेज), मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर (अपलोडिंग), मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर (स्पोर्ट्स) और इंटर्न (हिंदी टाइपिंग अनिवार्य) शामिल हैं।
उम्मीदवारों को इंटरव्यू के दौरान अपने अपडेटेड रेज्यूमे की हार्ड कॉपी साथ लानी होगी। इसके अलावा उम्मीदवार अपना रेज्यूमे [email protected] पर भी भेज सकते हैं।
