जालंधर से दिल्ली जाने वालों के लिए अच्छी खबर..दोबारा शुरू हुई वोल्वो बस

Trending दिल्ली पंजाब

Punjab News: जालंधर से दिल्ली जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। पंजाब से दिल्ली एयरपोर्ट (Punjab to Delhi Airport) जाने वाले यात्रियों की परेशानी को देखते हुए परिवहन विभाग (Transport Department) ने जालंधर से सरकारी वोल्वो बसों का संचालन दोबारा से शुरू कर दिया है। इसके लिए पुरानी वेबसाइट को दोबारा शुरू कर दिया गया है, जिससे यात्री बसों में बुकिंग (Booking) करा सके। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab: जालंधर वासियों को 283 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट का तोहफा

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें
पंजाब से दिल्ली एयरपोर्ट (Punjab to Delhi Airport) जाने वाले यात्रियों की परेशानी को देखते हुए परिवहन विभाग ने जालंधर से सरकारी वोल्वो बसों का संचालन दोबारा से शुरू कर दिया है। पंजाब रोडवेज डिपो-1 जीएम मनिंदर सिंह (GM Maninder Singh) ने इसकी पुष्टि की है। ये बसें दोपहर 1 बजे और रात 8.30 बजे से चलेंगी।

दोबारा शुरू हुई वोल्वो बस

रोडवेज अधिकारियों ने कहा कि पंजाब-हरियाणा सीमा पर किसानों के विरोध प्रदर्शन के कारण दिल्ली जाने वाले सीधे रास्ते बंद हो गए हैं। इसके कारण विभाग द्वारा दिल्ली जाने वाली सरकारी बसें बंद कर दी गई थी। लेकिन निजी बसें लगातार चल रही हैं। जीएम मनिंदर सिंह (GM Maninder Singh) ने बताया कि फिलहाल 2 बसें शुरू की गई हैं। इससे जिले के लोगों को कुछ राहत मिलेगी, लेकिन डिमांड ज्यादा बसों की है।

दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा

दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों (Passengers) की संख्या काफी अधिक होती है। यात्रियों की मांग लगातार आ रही थी। जिसे देखते हुए बसें चलाना जरूरी हो गया था। हाईवे मार्ग बंद होने के कारण बसों को दूसरे रास्ते से दिल्ली भेजा गया है। लंबे रूटों पर बसें चलने से विभाग को मुनाफा कम होने का अनुमान है, लेकिन इससे यात्रियों को राहत मिली है।