Punjab

Punjab News: जालंधर बनेगा सीएम मान का नया ठिकाना..शिफ्टिंग की तैयारियां शुरू

पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab: जालंधर में होगा अब सीएम मान का नया घर, शिफ्टिंग की हो रहा है तैयारी

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) जल्द ही अपना घर जालंधर शिफ्ट कर सकते हैं। आपको बता दें कि सीएम भगवंत सिंह मान जल्द ही बारादरी में स्थित 177 साल पुराने मकान में शिफ्ट हो सकते हैं। इस 177 साल पुराने मकान का नंबर-1 है। यह वही आवास है, जहां पर पहले डिवीजन कमिश्नर (Division Commissioner) का घर था। अब इसे सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) के लिए तैयार किया जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः Punjab के गवर्नर ने हरप्रीत संधू और पूजा गुप्ता को राज्य सूचना आयुक्त के रूप में शपथ दिलाई

Pic Social Media

इस आवास में अब नए सोफे लगाए जा रहे हैं। बैडमिंटन और वॉलीबॉल कोर्ट भी बनाया जा रहा है। दोनों जगहों पर जाल लग गए हैं। भवन तैयार करने का काम जोरों पर है। तैयारियों को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री जल्द ही यहां रहने आ सकते हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

इसलिए बदला जा रहा है आवास

आपको बता दें कि पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान फिलहाल जालंधर कैंट में एक मकान किराए पर ले रखा है। जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री ज्यादातर यहां मौजूद थे। उस समय सीएम मान ने दोआबा और माझा के लोगों से वादा किया था कि वह सप्ताह में एक या दो दिन जालंधर जरूर आएंगे, जिससे यहां के लोगों को अपने काम के लिए चंडीगढ़ न जाना पड़े।

ये भी पढ़ेंः Punjab में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए प्रयास और तेज़: Tarunpreet Sond

छावनी क्षेत्र में सीएम मान (CM Mann) का आवास शहर से थोड़ा बाहर है, इसलिए उनके लिए शहर में ही आवास की खोज की गई है। जिससे लोगों को कोई परेशानी न हो। इसके बाद मुख्यमंत्री के लिए किराए के मकान की जगह संभागीय आयुक्त आवास तैयार करने की योजना बनाई गई। पिछले 177 सालों में इस घर में 140 कमिश्नर रह चुके हैं।

इन सुविधाओं से लैस होगा नया आवास

आपको बता दें कि बारादरी में स्थित इस ऐतिहासिक इमारत में 4 ड्राइंग रूम, 4 बेडरूम, 3 ऑफिस रूम, एक बरामदा और सहायक कर्मचारियों के लिए 10 कमरों वाले पारिवारिक 2 फ्लैट भी हैं। घर के सामने एक बड़ा बगीचा है। इसके पीछे जालंधर का प्रसिद्ध क्लब जिमखाना है। सीएम भगवंत सिंह मान के लिए नया फर्नीचर लगाया जा रहा है।