Bihar

Bihar News: CM नीतीश कुमार ने गोपालगंज में दी विकास की नई सौगातें

बिहार
Spread the love

Bihar के सीएम नीतीश कुमार की दूसरे चरण में प्रस्तावित प्रगति यात्रा की शुरुआत शनिवार को गोपालगंज से हुई।

Bihar News: बिहार के सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की दूसरे चरण में प्रस्तावित प्रगति यात्रा (Pragati Yatra) की शुरुआत शनिवार को गोपालगंज से हुई। मुख्यमंत्री ने अपनी यात्रा के दौरान आईटीआई सिधवलिया पहुंचकर कुल 61 योजनाओं का उद्घाटन तथा 11 योजनाओं का शिलान्यास किया।
ये भी पढ़ेः Patna: शहद उत्पादन एवं प्रोत्साहन नीति बनाएगी कृषि विभाग:- मंगल पांडेय

मुख्यमंत्री का आगमन पहले हेलीकॉप्टर से होने वाला था, लेकिन घने कोहरे के कारण कार्यक्रम में बदलाव हुआ और वे सड़क मार्ग से गोपालगंज पहुंचे।

सीएम नीतीश ने जिन 61 योजनाओं का उद्घाटन किया, उनमें प्रमुख तौर पर 21.60 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिधवलिया, 351 लाख रुपये की लागत से बने जिला उत्पाद कार्यालय, बैरक, हाजत और मालखाना का उद्घाटन शामिल था। इसके अतिरिक्त, 162 लाख रुपये की लागत से निर्मित मंडल करा में पुरुष कक्षपाल बैरक, 139 लाख रुपये की लागत से महिला कक्षपाल बैरक, कई सामुदायिक भवन सह वर्कशेड, तालाबों के जीर्णोद्धार कार्य, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटेया, अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र सिपाया, हेल्थ और वेलनेस सेंटर हलुआर, सरेया नरेंद्र, भेड़िया, जमसड़, बरारी हरिकेश, कई उत्क्रमित विद्यालयों में अतिरिक्त वर्ग कक्ष और भवन निर्माण, पंचायत सरकार भवन, सड़क व पुल-पुलिया आदि शामिल थे।

ये भी पढ़ेः Patna: नीतीश सरकार का बड़ा तोहफा..2025 तक 5 घंटे,2027 तक 3 घंटे में पहुंच सकेंगे पटना

इन 11 योजनाओं का शिलान्यास किया

इसके साथ ही, सीएम नीतीश कुमार ने 11 योजनाओं का शिलान्यास भी किया। इनमें कटेया प्रखंड के रेपुरा में 194 लाख रुपये की लागत से मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत 200 मीटर का ट्रैकयुक्त फुटबॉल स्टेडियम, 1031 लाख रुपये की लागत से शहर के वीएम इंटर कॉलेज के समीप खेल भवन सह व्यायामशाला, 696 लाख रुपये की लागत से सासामुसा-मिश्रौली पथ पर उच्च स्तरीय आरसीसी पुल, 1216 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विद्यालयों में 108 अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण, 2278 लाख रुपये की लागत से बंधौली-सत्तरघाट एनएच वाया बहरामपुर-पकहां पथ के चौड़ीकरण व मजबूतीकरण कार्य शामिल हैं।