वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी, डिटेल पढ़ लीजिए

Trending दिल्ली दिल्ली NCR

Vande Bharat: मां वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वाले भक्तों के लिए खुशकर देने वाली खबर है। आपको बता दें कि भारतीय रेलबे ने दिल्ली से कटरा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) के टाइमिंग में बदलाव किया है। अब यात्री दिल्ली (Delhi) से कटरा (Katra) मात्र 8 घंटों में ही पहुंच सकेंगे। भारतीय रेलवे की तरफ से जारी किए गए नए शेड्यूल के अनुसार अब नई दिल्ली से कटरा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22440) अपने पहले के तय समय से पांच मिनट पहले निकलेगी।
ये भी पढे़ंः Railway Government Job: रेलवे में बिना एग्जाम पाएं जॉब का शानदार मौका, आज ही करें अप्लाई

Pic Social Media

उत्तर रेलवे के मुताबिक, ‘आम जनता की जानकारी के लिए यह अधिसूचित किया जाता है कि परिचालन कारणों से ट्रेन नंबर 22440 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस (Shri Mata Vaishno Devi Katra-New Delhi Vande Bharat Express) का समय 18 मार्च से चेंज किया गया है। वंदे भारत एक्सप्रेस कटरा और नई दिल्ली से एक हफ्ते में 6 दिन चक्कर लगाती है। बुधवार को ये ट्रेन नहीं चलती है। वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) में एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव चेयर कार के विकल्प यात्रियों के लिए मौजूद हैं।

श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस अब कटरा से अपने निश्चित समय दोपहर 3 बजे (रेलवे के अनुसार 15:00 बजे) की जगह 5 मिनट पहले 2 बजकर 55 मिनट पर ही रवाना हो जाएगी। यह ट्रेन कटरा से चलकर जम्मूतवी शाम को 4 बजकर 13 मिनट की जगह रेलवे के समय मुताबिक 16:08 बजे (4 बजकर 8 मिनट) पर पहुंचेगी। जम्मूतवी के बाद से वंदे भारत एक्सप्रेस के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह अपने तय समय रात 11 बजे ही दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 22439 और 22440 यानी नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस अपनी यात्रा के दौरान कुल चार स्टेशन पर रुकती है। ये स्टेशन अंबाला कैंट जंक्शन, लुधियाना जंक्शन, पठानकोट कैंटोनमेंट और जम्मूतवी हैं।

ये भी पढ़ेंः Uttrakhand News: बाबा नीम करौली के दर पर सचिन तेंदुलकर

Pic Social Media

बात करें किराए की तो वंदे भारत के चेयरक्लास का किराया नई दिल्ली से कटरा जाने के लिए 1630 रुपए है। इसमें 1120 रुपए बेस फेयर है। साथ ही 40 रुपए रिवर्जेशन चार्ज भी है। 45 सुपरफास्ट चार्ज और 61 रुपए GST है। वहीं, एक्जीक्यूटिव चेयरकार के किराये की बात करें तो यह लगभग 3015 रुपए है। बेस फेयर के तौर पर आपको 2337 रुपए देने पड़ेंगे। यहां आपको 2337 रुपए। 60 रुपए रिजर्वेशन चार्ज है। 75 रुपए सुपरफास्ट चार्ज है और 124 रुपए GST है।

​माता वैष्णो दरबार जाने वाले भक्तों को ट्रेन में सफर के दौरान 12 से 13 घंटे का समय लग जाता था, लेकिन जब से दिल्ली से कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस की सुविधा शुरू हुई है, तब से लोगों की यात्रा में समय की काफी बचत होने लगी है। दिल्ली से कटरा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की तो इसमें यात्रियों को केवल 8 घंटे लगते हैं। यही नहीं लोगों को उनकी क्लास के अनुसार नाश्ते से लेकर डिनर तक के खाने का भी इंतजाम किया गया है।

वंदे भारत ट्रेन में खाना लेना चाहते हैं, तो चेयरकार के लिए 364 रुपए और एक्जीक्यूटिव क्लास के लिए 415 रुपए देने पड़ते हैं। अगर ट्रेन में खाना नहीं लेते हैं, तो टिकट से पैसे कम हो जाते हैं। इस तरह आपको टिकट सस्ता भी मिलेगा और ट्रेन की हर सुविधा का लाभ भी उठा पाएंगे।