जल शक्ति मंत्रालय में पेड इंटर्नशिप का सुनहरा मौका

TV जॉब्स
Spread the love

भारत सरकार का जल शक्ति मंत्रालय पत्रकारिता के छात्रों को पेड इंटर्नशिप(Paid Internship) का मौका दे रहा है। जिसमें चुने गए आवेदकों को विभाग की मीडिया और सोशल मीडिया एक्टिविटीज पर काम करना होगा।

ये भी पढ़ें: INDIA TV दे रहा है नौकरी का मौका..ऐसे करें Apply

इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए इच्छुक आवेदकों को अंडर ग्रेजुएट/ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट अथवा रिसर्च स्कॉलर होना चाहिए। यह इंटर्नशिप दिल्ली में तीन से छह महीने के लिए होगी। जिसके लिए 10 हजार रुपए प्रति महीना भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा इंटर्नशिप पूरी होने पर सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Bhopal: पब्लिक फर्स्ट न्यूज़ चैनल में Vacancy..ऐसे करें Apply

आवेदन के लिए निर्धारित प्रारूप में पूर्ण रूप से भरे गए आवेदन पत्र के साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स ईमेल के माध्यम से [email protected] पर भेजने होंगे। इसके अलावा संबंधित कॉलेज/यूनिवर्सिटी का अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) भी इनके साथ भेजना होगा। इच्छुक आवेदक https://jalshakti-dowr.gov.in/ पर क्लिक कर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।   

आवेदन की आखिरी तारीख़ 15 सितंबर 2023 शाम 5 बजे तक है।  

READ: khabrimedia-Media Jobs, Digital Media, Khabri media, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism