Ghaziabad

Ghaziabad: जीवन स्पर्श हॉस्पिटल में अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन का शुभारंभ, खोड़ावासियों को मिली बड़ी सौगात

गाज़ियाबाद दिल्ली NCR हेल्थ & ब्यूटी
Spread the love

Ghaziabad: खोड़ा कॉलोनी स्थित जीवन स्पर्श हॉस्पिटल (Jeevan Sparsh Hospital) ने चिकित्सा सेवाओं में एक और मील का पत्थर स्थापित करते हुए मंगलवार को अत्याधुनिक 80-स्लाइस मल्टीडिटेक्टर सीटी स्कैन मशीन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सकों की टीम और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

नई सीटी स्कैन (CT Scan) मशीन अत्याधुनिक तकनीक से लैस है, जो बेहद तेज और सटीक परिणाम देने में सक्षम है। इसका उद्देश्य है कि मरीजों को कम समय में उच्च गुणवत्ता की जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराई जा सके।

सीटी स्कैन मशीन की प्रमुख विशेषताएं:

80-स्लाइस मल्टीडिटेक्टर क्षमता: कुछ ही सेकंड में शरीर के अंदरूनी अंगों की हाई-रेजोल्यूशन इमेजिंग संभव।

कम विकिरण उत्सर्जन: उन्नत रेडिएशन कंट्रोल तकनीक से मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित।

3D इमेजिंग सुविधा: ट्यूमर, ब्रेन स्ट्रोक, हार्ट डिजीज़ और आंतरिक चोटों की सटीक पहचान में सहायक।

त्वरित रिपोर्टिंग सिस्टम: केवल 2–3 घंटे में रिपोर्ट उपलब्ध।

कांट्रास्ट सीटी की सुविधा: विशेष मामलों में और भी स्पष्ट डायग्नोसिस के लिए।

इस अवसर पर हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. सितापा खातून ने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि खोड़ा और आसपास के निवासियों को गंभीर बीमारियों की जांच के लिए दिल्ली या फिर दूसरी जगहों का रुख न करना पड़े। यह सुविधा खासकर गरीब और मध्यम वर्ग के लिए वरदान साबित होगी।”

सितारा खातून (Sitara Khatoon) का कहना है कि, “पिछले दो वर्षों में मरीजों का अस्पताल पर विश्वास लगातार बढ़ा है। पहले यहां सीटी स्कैन की सुविधा नहीं थी, लेकिन अब यह कमी पूरी हो गई है। इससे न केवल मरीजों को सुविधा मिलेगी, बल्कि उन्हें यह सेवा बेहद किफायती दरों पर उपलब्ध कराई जा रही है। हमारा उद्देश्य है कि हर जरूरतमंद को बेहतरीन इलाज सुलभ हो।”

PIC- Dr. Sitara Khatoon, MD, JSH

जीवन स्पर्श हॉस्पिटल, जिसकी स्थापना वर्ष 2023 में हुई थी, अब न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स और गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी से जुड़ी जांचों में भी पूरी तरह सक्षम है। इस नई पहल के साथ अस्पताल ने एक बार फिर क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने का कार्य किया है।