सुपरटेक के मालिक आर के अरोड़ा गिरफ्तार ?

दिल्ली NCR

नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिल्डर सुपरटेक के मालिक आर के अरोड़ा को लेकर बड़ी ख़बर सामने आ रही है। खबर है कि यूपी रेरा के आदेश पर जिला प्रशासन की टीम ने सुपरटेक ग्रुप के चेयरमैन आरके अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। यह एक्शन घर खरीदारों का पैसा वापस नहीं लौटाने के मामले में लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक यह गिरफ्तारी दादरी तहसील ने की है। बताया जा रहा है कि यूपी रेरा के आदेश पर यह गिरफ्तारी की गई है। काफी समय से आरके अरोड़ा का मामला घर खरीदारों की कोर्ट यूपी रेरा में चल रहा है। आरके अरोड़ा ने घर खरीदारों का पैसा वापस नहीं लौटाया। जिसकी वजह से यह एक्शन लिया गया है।

READ: Supertech Residents, Supertech Limited, khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News, rk arora