Ghaziabad में कम दामों में घर खरीदने का अच्छा मौका
Ghaziabad News: अगर आप भी गाजियाबाद में अपने सपनों का आशियाना बनाना चाहते हैं तो यह खबर आपको खुश कर देगी। आपको बता दें कि गाजियाबाद (Ghaziabad) में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 प्रोजेक्ट में घर खरीदने का शानदार मौका है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (Ghaziabad Development Authority) ने लगभग 1 हजार फ्लैट (Flat) खरीदने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं, जिसके फार्म 31 जनवरी तक जमा कर सकते हैं। फिर लॉटरी के जरिए से लाभार्थियों का चयन होगा। इस योजना के तहत प्राइवेट विकासकर्ता पसौंडा, नूरनगर और डासना (Dasna) में प्रोजेक्ट तैयार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः Noida Airport: नोएडा एयरपोर्ट के पास अथॉरिटी बेच रही है 10 प्राइम लोकेशन प्लॉट

शासन ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) (Prime Minister Housing Scheme) के तहत गाजियाबाद विकास प्राधिकरण और प्राइवेट विकासकर्ताओं को फ्लैट बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत जीडीए के 5 प्रोजेक्ट निर्माणाधीन हैं, जबकि प्राइवेट विकासकर्ता भी मकान बना रहे हैं।
विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार इस योजना के तहत प्राइवेट विकासकर्ता पसौंडा, नूरनगर और डासना में प्रोजेक्ट बन रहे हैं। इसकी संख्या 928 से 930 हैं। इनमें दुर्बल आय वर्ग (EWS) के लिए डासना में 312, ग्राम पसौंडा में निर्मित प्रोजेक्ट में 251 और राजनगर एक्सटेंशन के नूरनगर प्रोजेक्ट में 147 फ्लैट बनाए गए हैं। इसके साथ ही 300 फ्लैट के लिए आवेदन भी इसी माह निकालने की योजना है। उन्होंने जानकारी दी कि अब गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के प्राइवेट विकासकर्ताओं के तीन प्रोजेक्ट में मकान खरीदने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आप आवेदन करने के लिए प्राधिकरण की वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। जीडीए ने आवेदन करने की लास्ट डेट 31 जनवरी रखी है, जिससे इच्छुक लोग प्राधिकरण की वेबसाइट पर जाकर प्रधानमंत्री पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन कर सकें। जीडीए अधिकारी के अनुसार आवेदन करते समय इच्छुक व्यक्ति अपनी जाति और प्रमाणपत्र जरूर लगाएं। आवेदन के दौरान मांगे गए सभी कॉलम को भरें और दस्तावेज संलग्न करें।
ये भी पढ़ेंः Prayagraj Mahakumbh: महाकुंभ जाने वाले ठगों से सावधान!
जीडीए सचिव कर रहे हैं निगरानी
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री आवास योजना प्रोजेक्ट की निगरानी खुद गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सचिवकर रहे हैं। वह अक्सर निर्माणाधीन प्रोजेक्ट पर जाते हैं, जिससे निर्माण सामग्री की गुणवत्ता में कोई कमी ना आने पाए। उन्होंने संबंधित ठेकेदारों और अधिकारियों को भी हिदादत दे रखी है कि निर्माण कार्य में लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कुल 3,496 बनेंगे मकान
गाजियाबाद में प्राइवेट विकासकर्ता 2805 मकान बना रहे हैं। यह मकान डासना, राजनगर एक्सटेंशन, प्रताप विहार समेत अन्य प्रोजेक्ट में तैयार किए जा रहे हैं। इन मकानों में प्रयोग होने वाली निर्माण सामग्री और काम का लगातार निरीक्षण भी हो रहा है, जिससे लाभार्थियों को जल्द मकान मिल सके। वहीं, जीडीए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 5 प्रोजेक्ट तैयार कर रहा है। इनमें कुल 3,496 मकान बनेंगे। प्राधिकरण ने सभी प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है।
प्रदीप कुमार सिंह, जीडीए सचिव ने इसको लेकर कहा कि पीएम आवासीय योजना के तीन प्रोजेक्ट के आवेदन फार्म निकाले गए हैं। इच्छुक लोग प्राधिकरण की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फार्म भरने के साथ सभी जरूरी दस्तावेज भी लगाएं। ये तीनों प्रोजेक्ट प्राइवेट विकासकर्ता ने तैयार किए हैं।
