Ghatshila Election

Ghatshila Election: JMM की अब तक की सबसे बड़ी जीत, BJP प्रत्याशी को 38 हजार से ज्यादा वोटों से हराया

झारखंड राजनीति
Spread the love

Ghatshila Election: झारखंड के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं।

Ghatshila Election: झारखंड के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन (Somesh Chandra Soren) ने बीजेपी के बाबूलाल सोरेन को भारी अंतर से हराकर जीत दर्ज की। इस जीत से झामुमो और महागठबंधन को बड़ी खुशी मिली है। घाटशिला की जनता ने एक बार फिर बीजेपी को नकारते हुए सोमेश चंद्र सोरेन को विजयी घोषित किया।

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आपको बता दें कि 20 राउंड की मतगणना के बाद सोमेश चंद्र सोरेन (Somesh Chandra Soren) को 38,524 मतों के अंतर से जीत मिली। सोमेश चंद्र सोरेन को कुल 1,04,794 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के बाबूलाल सोरेन को 66,270 वोट ही मिल सके। अन्य सभी 11 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand के 25 साल पूरे, CM हेमंत सोरेन ने रक्तदान कर चलाई ‘रक्तदान महादान’ मुहिम

गौरतलब है कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र उन आठ निर्वाचन क्षेत्रों में से एक था जहां हाल ही में उपचुनाव हुए। यह सीट शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के असामयिक निधन के कारण रिक्त हुई थी। मतदान 11 नवंबर को हुआ, जिसमें कुल 74.63 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। खास बात यह रही कि महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में मतदान किया।

ये भी पढ़ेंः Youtube: यूट्यूबर्स की बड़ी परेशानी YouTube ने सॉल्व कर दी

यह परिणाम झामुमो के लिए अब तक की सबसे बड़ी जीत के रूप में दर्ज किया जा रहा है।