Bihar Election

Bihar Election: बीजेपी मुख्यालय में PM मोदी का भव्य स्वागत, बोले-‘बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया’, देखें वीडियो

TOP स्टोरी Trending बिहार राजनीति
Spread the love

‘गमछा’ लहराकर किया कार्यकर्ताओं का अभिवादन

Bihar Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रवार शाम दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में जोरदार स्वागत हुआ। मुख्यालय पर पहुंचते ही ‘मोदी-मोदी’ के नारे गूंज उठे। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य नेताओं ने गुलदस्ता भेंट कर पीएम का स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी ने गमछा लहराकर भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया।

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने प्रचंड जीत हासिल की है। गठबंधन को 243 में 202 सीटों पर जीत हासिल हुई, जो रिकॉर्ड है। महागठबंधन के खाते सिर्फ 35 सीटें ही आईं। बिहार में सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की जरूरत होती है।

NDA में बीजेपी और JDU ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा था। अन्य सहयोगी पार्टियों LJP को 29 सीटें, HAM और RLM को 6-6 सीटें दी गई थीं। बीजेपी ने 91 सीटों पर जीत हासिल की है। JDU 83, LJP 19, HAM और RLM की मिलाकर 9 सीटों हैं।

मोदी बोले- बिहार की जनता ने सारे रिकॉर्ड ​​​​​​​तोड़ दिए

पीएम मोदी ने कहा- बिहार के लोगों ने विकसित बिहार के लिए मतदान किया। समृद्ध बिहार के लिए मतदान किया। मैंने जनता से रिकॉर्ड मतदान का आग्रह किया था और बिहार के लोगों ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। मैंने कहा था कि NDA को प्रचंड बहुमत दें। बिहार की जनता ने इसे भी सही साबित किया। 2010 के बाद का सबसे बड़ा जनादेश NDA को दिया गया है। मैं बहुत विनम्रता से, NDA के सभी दलों की ओर से बिहार की महान जनता का आभार व्यक्त करता हूं। उन्हें नमन करता हूं।

Pic Social Media

‘हम जनता जनार्दन का दिल चुराकर बैठे हैं’- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रचंड जीत और जनता का अटूट विश्वास दिखाता है कि बिहार के लोगों ने अपना समर्थन दृढ़ता से व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, ‘हम एनडीए के लोग हैं, हम जनता जनार्दन के सेवक हैं। हम अपनी मेहनत से जनता का दिल खुश करते रहते हैं, और हम तो जनता जनार्दन का दिल चुरा कर बैठे हैं। इसलिए आज बिहार ने स्पष्ट संदेश दिया है- एनडीए की सरकार फिर से बनी है।’

ये भी पढ़ेंः Toll Rule: 15 नवंबर से बदल रहे हैं टोल के नए नियम, नहीं पढ़े तो पछताना पड़ेगा!

‘बिहार में सुशासन की हुई जीत’

इससे पहले पीएम मोदी ने X पर पोस्ट कर कहा, ‘सुशासन की जीत हुई है। विकास की जीत हुई है। जन-कल्याण की भावना की जीत हुई है। सामाजिक न्याय की जीत हुई है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘राजग ने राज्य का सर्वांगीण विकास किया है। लोगों ने हमारे ट्रैक रिकॉर्ड और राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के हमारे दृष्टिकोण के आधार पर हमें वोट दिया है। मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी और राजग परिवार के हमारे सहयोगियों, चिराग पासवान जी, जीतन राम मांझी जी और उपेंद्र कुशवाहा जी को इस अभूतपूर्व जीत के लिए बधाई देता हूं।’

बिहार ने दिया नया MY फॉर्मूला

पीएम मोदी ने कहा, ”एक पुरानी कहावत है- लोहा लोहे को काटता है। बिहार में कुछ दलों ने तुष्टिकरण वाला एमवाई फॉर्मूला बनाया था। पर आज की इस जीत ने एक नया सकारात्मक एमवाई फॉर्मूला दिया है, जो महिला और यूथ है।” उन्होंने कहा कि आज बिहार के देश के उन राज्यों में है, जहां सबसे ज्यादा युवाओं की संख्या है और इसमें हर धर्म और जाति के लोग शामिल हैं। उनकी इच्छा, आकांक्षा और उनके सपनों ने जंगलराज वालों के पुराने और सांप्रदायिक एमवाई फॉर्मूले को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

ये भी पढ़ेंः Youtube: यूट्यूबर्स की बड़ी परेशानी YouTube ने सॉल्व कर दी

मोदी बोले- बिहार में अब जंगलराज समाप्त हुआ

पीएम ने कहा कि हर किसी ने अपनी पसंद से मत दिया है। री-पोलिंग के आंकड़े इस बदलाव की गवाही देते हैं। पहले यहां ऐसा कोई चुनाव नहीं होता था जिसमें री-पोल न हो।

2005 से पहले सैकड़ों जगहों पर री-पोलिंग होती थी। 1995 में डेढ़ हजार से ज्यादा बूथों पर री-पोल हुआ था। 2000 में भी इतनी ही बड़ी संख्या में री-पोलिंग हुई। जैसे ही जंगलराज समाप्त हुआ, स्थितियां सुधरती चली गईं।