विश्व पर्यावरण दिवस पर Nefowa की पहल

दिल्ली NCR

बाँसों का झुरमुट

संध्या का झुटपुट

हैं चहक रहीं चिड़ियाँ

टी-वी-टी–टुट-टुट!

विश्व पर्यावरण दिवस पर  नेफोवा (NEFOWA) और स्वैग (SWAG)  समूह ने संयुक्त रूप से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के नागरिकों को पर्यावरण के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से रन,राइड, जैव एंजाइम कार्यशाला का आयोजन किया गया। डी पार्क मे आयोजित कार्यक्रम में युवा, महिलाओं,बच्चो,वरिष्ट नागरिकों ने भाग लिया। स्वैग की सबसे छोटी राइडर  8 वर्षीय  बेबी अंशमी थी जिन्होंने 20 km राइड बहुत उत्साह से पूर्ण की।

 वरिष्ठ नागरिक 71 वर्षीय आर एस उप्पल थे जिन्होंने 50km राइड बड़े उत्साह से पूर्ण कर पर्यावरण कार्यक्रम में भाग लिया पर्यावरण की सुरक्षा के लिए  तीन आर अर्थात रि-सायकल, रिड्यूस और रियूज़ के सिद्धांत का पालन करने पर जोर दिया  दौड़ प्रातः 4.30 बजे  एक मूर्ति से आरंभ हुई  तिलपत्ता होते हुए 21 km हाफ मैराथन के पश्चात डी पार्क मे समाप्त हुई।

साइकिल राइड गौड़ सिटी 2 से प्रातः 4.30 आरंभ होकर 50 km राइड के पश्चात डी  पार्क मे समाप्त हुई। तत्पश्चात स्वैग की सदस्या शिप्रा गुप्ता द्वारा जैव एंजाइम कार्यशाला द्वारा सदस्यो को जैव एंजाइम क्लीनर के संबंध मे बताया गया। ये पर्यावरण को सुरक्षित रखने मे  ये किस प्रकार सहायक हैं इसके उपयोग पर बल दिया गया।

जैव एंजाइम शून्य अपशिष्ट जीवन शैली को प्रोत्साहित करते हैं। ये घर को साफ करने का स्थाई तरीका है, झीलों,भूमिगत जल को प्रदूषित नही करते है,ये बाजार मे उपलब्ध जहरीले रासायनिक क्लीनर की तुलना मे सस्ते एवम् सुरक्षित है

फिट जोन  के अतुल जी द्वारा स्पोर्ट्स से संबंधित एक्टिविटी कराई गई

स्वैग समूह की संस्थापक भावना गौड़ ने पर्यावरण की सुरक्षा  के लिए जैविक खाद के उपयोग, संभावित स्थानों पर  पेड़-पौधे लगाने और उनके संरक्षण पर जोर दिया। नेफोवा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए यूज एंड थ्रो की प्रक्रिया को छोड़कर रिसायकल की प्रक्रिया को अपनाने एवम् वर्षा जल-संचयन प्रणाली के उपयोग पर जोर दिया।

बरनाली महेला जी ने  पर्यावरण की सुरक्षा के लिए वायुमंडल में कार्बन की मात्रा को कम करने के लिए सौर उर्जा का अधिक से अधिक प्रयोग करने पर जोर दिया। अन्य सभी  उपस्थित सदस्यों  ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने एवम् इस मे सहयोग  देने का आश्वासन दिया।

READ: khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi-