Uttrakhand: ऋषिकेश में इन जगहों पर रहना-खाना फ्री

Trending बिजनेस

गर्मियों के मौसम में ऋषिकेश ( Rishikesh) जाना आम बात है। नेचुरल ब्यूटी से भरपूर ये ऋषिकेश दिखने में जितना खूबसूरत है, उतना ही यहां आपको घूमने पर भी मजा आएगा। अध्यात्म और घूमने के लिए ऋषिकेश एक बेहतरीन सा पर्यटक केंद्र है। वहीं, लाखों की तादात में ऋषिकेश घूमने और गंगा दर्शन के लिए लोग अक्सर आते जाते रहते हैं।

ऐसे में क्या आप जानते हैं कि वहां पांच जगह ऐसी है, जहां पर रहना और खाना लगभग मुफ्त है?

जगह 1.
परमार्थ निकेतन आश्रम

ऋषिकेश में फ्री में ठहरने के लिए परमार्थ निकेतन आश्रम(Parmarth Niketan Aashram) एक बेस्ट जगह है। कहा जाता है कि यह आश्रम अपने स्वयंसेवकों को खाने-पीने के साथ-साथ ठहरने के लिए भी फ्री में सुविधा देता है। इस आश्रम में ठहरने वाले सैलानी को आश्रम के छोटे-मोटे कार्यों में हिस्सा लेना होता है। इस आश्रम में हर साल अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन फ्री में भी होता है, जहां आप भी हिस्सा ले सकते हैं। आपको बता दें कि यह आश्रम मेन मार्केट रोड़, राम राम झूला के पास मौजूद है।

pic: social media

जगह 2.
गीता भवन

गीता भवन ( Geeta Ashram) आश्रम एक धार्मिक स्थल है, जहां सबसे ज्यादा भक्त यानी साधु-संत आदि लोग रुका करते हैं। कहा जाता है कि अगर कोई सैलानी आध्यात्मिक से जुड़ा हुआ है तो वो यहां आसानी से यहां पर ठहर सकता है और फ्री में खाना-पीना का लाभ उठा सकता है। इस आश्रम में समय-समय पर योग भी होता है जिसमें आप हिस्सा ले सकते हैं। कहा जाता है कि इस आश्रम में लगभग हज़ार के आसपास कमरे हैं। यह स्वर्गाश्रम रोड पर मौजूद है।

pic: social media

जगह 3.
हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा ( मेन बाजार)

ऋषिकेश के मेन बाजार के पास ही स्थित गुरुद्वारा जिसे सभी हेमकुंड साहिब के नाम से जानते हैं काफी प्रसिद्ध है। यह सभी भक्तजनों जो हेमकुंड साहिब की यात्रा एवं चार धाम की यात्रा के लिए जा रहे हैं उनके लिए एक गेटवे है। यह गुरुद्वारा करीब 50 वर्ष पुराना है। सालों से ही इस गुरुद्वारा में संतों एवम भक्तगणों के ठहरने के लिए सुविधा का आयोजन करवाया जाता है। हेमकुंड साहिब एवं चार धाम यात्रा तय करने वाले सभी भक्तगण यहां विश्राम कर सकते है। उन सभी के विश्राम के लिए करीब 350 कमरे बने हुए है, जिसमें उन्हें निशुल्क भोजन व अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती है।

यह भी पढ़ें: 1 अप्रैल से बिना टिकट यात्रा करने वालों की खैर नहीं..पढ़िए ख़बर

pic: social media

जगह 4.
जयराम आश्रम

जयराम आश्रम  हरिद्वार में ऋषिकेश रोड पर स्थित है। यह आश्रम उत्कृष्ट आवास सेवाओं के लिए पहचाना जाता है। आवास से कुछ ही दूरी पर इस आश्रम में बहुत से पर्यटक यहां प्रदर्शित आकर्षक प्रतिमा को देखने के लिए रुकते हैं। 

pic: social media

जगह 5.
निर्मल आश्रम

निर्मल आश्रम, ऋषिकेश में स्थित एक प्रसिद्ध आश्रम है। इस आश्रम की स्थापना सन 1903 में महंत बुद्ध जी महराज ने की थी।यहां आराम से मुफ्त में रुक सकते हैं।

pic: social media