Delhi Trade Fair: लोग जमकर कर रहे हैं शॉपिंग..जानिए क्या है ख़ास?

Life Style Trending वायरल

नीलम सिंह चौहान, खबरीमीडिया

प्रगति मैदान में ट्रेड फेयर की शुरुआत 14 नवंबर को हो चुकी है, स्टार्टिंग में तो केवल बिजनेस करने वाले लोग ही आ सकते थे लेकिन अब नॉर्मल लोगों को भी एंट्री दे दी गई है। जब से प्रगति मैदान में आम लोगों की एंट्री हुई है तब से वहां इंस्टाल लगाने वाले लोगों की चांदी हो गई है।

यहां पर आपको कई तरह की दुकानें मिल जाएंगी जैसे कि सोना, चांदी, स्टोन, फैब्रिक जूलरी के साथ साथ मोतियों की दुकानें भी मिल जाएंगी। महिलाओं के लिए साड़ियों के इंस्टाल भी लगाए गए हैं,जहां सिल्क की साड़ी भी मिल जाएगी। वहीं यहां पर काफी ज्यादा सस्ते में अन्य मार्केट में साड़ियां सहित अन्य चीजें मिल जाएंगी। इसलिए इन इंस्टाल में जरूर जाएं।

सिल्क की साड़ियां मिल जाएंगी

सिल्क की साड़ियों को तो आपने बहुत ही ज्यादा देखा होगा, लेकिन कभी ऑर्गेनिक साड़ी देखी है। दरअसल सामान्य सिल्क के मुताबिक ये ऑर्गेनिक साड़ी और भी ज्यादा सॉफ्ट होती है। आप यहां जाकर साड़ियों के अलावा धोती, कुर्ता सहित अन्य चीजें खरीद सकते हैं। इनकी कीमत आपको 5 हजार से लेकर के 25 हजार रूपये तक मिल जाएगी। जैकेट, शॉल और कई तरह के विंटर्स में पहनने वाले कपड़े भी मिल जायेंगे।

pic: social media

ज्वैलरी की कर सकते हैं शॉपिंग

सोना चांदी, मोतियों के अलावा हैदराबाद की बनी स्पेशल जूलरी भी आप यहां से खरीद सकते हैं। इसकी कीमत की बाद करें तो ये आपको एक हजार से लेकर के एक लाख रूपये तक की मिल जाएगी। अपने बजट के अनुसार खरीद सकते हैं आप। वहीं, राजाओं महाराजाओं के समय चलने वाली जूलरी भी आप यहां से खरीद सकते हैं।

pic: social media

नारियल छिलके के बास्केट और गमले

आपने भी शायद नारियल से बने बास्केट या गमले को देखा होगा। ये ऐसी अनोखी चीज़ है जिसे अभी तक बहुत कम ही लोगों ने देख रखा है। प्राइस भी बेहद ठीक है 100 रुपए से लेकर 300 रुपए तक में आप खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें: आ गया तगड़ा बिज़नेस..100 लगाओ..30 हजार महीना कमाओ

pic: social media

कई सारी चीजों का उठा सकते हैं लुफ्त भी

शॉपिंग के आपको यहां फाउंटेन लगा हुआ भी मिल जाएगा। इसके अलावा आप यहां बैठकर गाने का मजा के सकते हैं। वहीं यहां पर फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।

pic: social media

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi