Flood: ग्रेटर नोएडा में हिंडन का क़हर..7 गांव डूबे..सैंकड़ों बीमार

दिल्ली NCR

नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया

Ghaziabad Hindon: गाज़ियाबाद की हिंडन नदी ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। गाज़ियाबाद के कइ इलाकों में तबाही मचाने के बाद हिंडन ने ग्रेटर नोएडा का रुख कर लिया है।

ये भी पढ़ें: Delhi-NCR वाले आज संभलकर..पहाड़ों पर भी अगले 72 घंटे भारी!

दिनों दिन बढ़ते नदी के जलस्तर से ग्रेटर नोएडा के दर्जनों गांवों गांव पहले ही तबाह हो चुके हैं। सैकड़ों मकान हिंडन की भेंट चढ़ चुके हैं। हज़ारों लोग बेघर हो चुके हैं। बाढ़ ने सबसे ज्यादा चोटपुर और छिजारसी गांव को प्रभावित किया है।

बुधवार को गाजियाबाद बैराज पर हिंडन का जल स्तर डाउनस्ट्रीम 201.15 मीटर तक रहा। वहीं, मंगलवार को जल स्तर 201.10 मीटर तक रहा। लेकिन हिंडन में पानी के बहाव में कमी आई है। सबसे ज्यादा हैबतपुर, तिगरी, यूसुफपुर, छिजारसी, चकशाहबेरी और कुलसेरा गांव प्रभावित हैं।

ये भी पढ़ें: Noida के वेदवन पार्क में भीड़ कम करने का बड़ा जुगाड़ हो गया!

NDRF तैनात, बाढ़ प्रभावित जगह में जाने से लगी रोक
बाढ़ क्षेत्र में एनडीआरएफ की टीम और पुलिस बल तैनात किया गया। लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जाने की भी अनुमति नहीं है। वहीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जाने , सेल्फी लेने, नहाने और घूमने में पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बढ़ रहा बीमारियों का प्रकोप, 6 मरीज भर्ती
जनपद में बाढ़ का असर देखने को मिल रहा है। हिंडन क्षेत्र के प्रभावित एरिया में एरिया की घनी आबादी में अब बीमारियों का प्रकोप फैलने लगा है। उल्टी, सांस लेने में तकलीफ, दस्त और बुखार से पीड़ित 6 मरीज बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को भी दी गई। वहीं, बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य विभाग ने दस टीमों की तैनाती की है।

READ: Noida news-Greater Noida News-khabrimedia-latest local news-latest noida news-latest greater noida news,khabrimedia, Latest News Top news-Latest Noida news-latest News-Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi