Fake Toothpaste

Fake Toothpaste: मार्केट में बिक रहा है नकली टूथपेस्ट..कहीं आप तो इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं?

TOP स्टोरी Trending
Spread the love

Fake Toothpaste: टूथपेस्ट खरीदने से पहले हो जाइए सावधान, मार्केट में खूब मिल रहा है नकली टूथपेस्ट

Fake Toothpaste: हर कोई सुबह-सुबह टूथपेस्ट (Toothpaste) जरूर करता है। लेकिन टूथपेस्ट (Toothpaste) से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि दांतों और मसूड़ों की सुरक्षा के लिए ब्रांडेड टूथपेस्ट यूज कर रहे हैं तो जरूरी नहीं कि वह असली ही हो। अपने टूथपेस्ट (Toothpaste) को अच्छे से जांच परख कर भरोसेमंद शॉप या शोरूम से ही खरीदें। बता दें कि आउटर नॉर्थ जिले (Outer North District) में ब्रैंडेड कंपनियों के नाम से दिन रात बन रहे नकली टूथपेस्ट की बड़ी फैक्ट्री मिली है। जिस समय पुलिस ने यहां रेड (Raid) डाली उस समय एक-दो, या सैकड़ों नहीं, बल्कि 7 हजार सेंसोडाइन ब्रैंड के टूथपेस्ट पैक्ड होकर गाड़ी में लोड होने की तैयारी में थे।
ये भी पढ़ेंः GDA Plot: गाजियाबाद में सस्ते अथॉरिटी के प्लॉट..ये रही डिटेल

Pic Social Media

पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप

लेकिनर आउटर नॉर्थ जिले के डीआईयू टीम की छापेमारी से वहां हड़कंप मच गई। पुलिस को मौके पर गंदगी और केमिकल से बने ड्रमों में टूथपेस्ट मटीरियल (Toothpaste Material) मिला। इसके साथ ही बड़ी संख्या में टूथपेस्ट पैकेजिंग (Toothpaste Packaging) का सामान मिला है। जिसमें ढक्कन से लेकर बाहरी पैकिंग सब शामिल है। पुलिस ने वहां काम कर रहे 10 वर्करों को पूछताछ के पकड़ा है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

पेस्ट में हो सकता है खतरनाक केमिकल

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अंदेशा है कि बरामद पेस्ट में खतरनाक केमिकल मिलाया जा रहा हो। जिससे दांतों और सेहत के लिए गंभीर खतरा हो। इसकी जांच कराई जा रही है। बता दें कि सेंसोडाइन से लेकर कई बड़े ब्रैंड के नाम पर टूथपेस्ट तैयार होने की जानकारी चेक आईपी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से जिले की डीआईयू को मिली थी। एसीपी जोगिंदर के सुपरविजन में एसआई संदीप और टीम के बाकी सदस्यों ने शनिवार को अचानक समयपुर बादली के सिरसपुर गांव के पास पहुंचे। देखा कि वहां पर लगभग 5 हजार स्क्वायर फीट प्लॉट की बिल्डिंग में ऊपर से टीन शेड डालकर फैक्ट्री चल रही थी।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida: गूगल मैप ने ग्रेटर नोएडा के 3 युवकों को दिया धोखा! 30 फीट गहरे नाले में गिरी कार

5 से 10 लोग हर समय नकली टूथ पेस्ट बनाते थे

यह फैक्ट्री हर समय अंदर से बंद रहती थी। अंदर 5 से 10 लोग हर समय नकली टूथ पेस्ट बनाते थे। ये लोग अंदर ही सोते भी थे। टीम ने जब रेड की तो वहां 7 हजार टूथ पेस्ट पूरी तरह तैयार होकर मार्केट के लिए निकलने वाले थे। जांच में यह भी पता चला कि यह टूथपेस्ट दिल्ली एनसीआर ही नहीं, बल्कि सदर बाजार मार्केट के माध्यम से देश के अलग-अलग राज्यों में भेजे जाते थे। पुलिस टीम को जांच में पता चला कि फैक्ट्री का मालिक उमेश नाम का शख्स है। जो कि रेड के बारे में पता चलने के बाद से गायब है। आसपास के लोगों को भी पता नहीं था कि यहां नकली टूथपेस्ट बनते हैं। पुलिस को ट्रक भरकर नकली टूथपेस्ट का माल मिला है। अभी फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।