Expressway

Expressway: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे को लेकर अच्छी खबर आ गई

TOP स्टोरी Trending उत्तरप्रदेश
Spread the love

Expressway: लखनऊ-कानपुर का सफर होगा आसान, जानिए कब से खुल रहा है लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे

Expressway: लखनऊ से कानपुर आने जाने वाले लोगों के लिए बड़ी और अच्छी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि काफी समय से लोग लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे (Lucknow-Kanpur Expressway) के शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। अब बहुत ही जल्द उनका इंतजार पूरा होने वाला है। अगले महीने यानी मार्च में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे (Lucknow-Kanpur Expressway) पर वाहनों के फरार्टा भरने की उम्मीद जताई जा रही है। उम्मीद यह भी की जा रही है कि तय समय से पहले इसे खोल दिया जाएगा। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का काम करीब करीब 80 फीसद पूरा किया जा चुका है। एनएचएआई (NHAI) का कहना है कि 20 प्रतिशत बाकी काम को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि मार्च तक एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां चलने लगेंगी, और इस तरह लोगों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः Property Detail: अब घर बैठे प्रॉपर्टी से जुड़ी हर जानकारी चेक करें

Pic Social Media

एक्स्प्रेसवे के शुरू होने का लोग कर रहे बेसब्री से इंतजार

लखनऊ-कानुपर एक्स्प्रेसवे (Lucknow-Kanpur Expressway) का सीधा लाभ जिन शहरों को सबसे ज्यादा होगा उनमें कानपुर- लखनऊ और आस पास के जिले शामिल हैं। इसपर आवागमन के शुरू होते ही लोगों को भारी जाम से राहत मिल जाएगा। साथ ही समय की बचत का आलम यह है कि 120 किलोमीटर का सफर मात्र 45 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। एनएचएआई का यह भी कहना है कि अप्रैल माह में लखनऊ-कानपुर एलिवेटेड रोड (Elevated Road) शुरू कर दिया जाएगा, वहीं इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य जून 2025 का है। इस प्रोजेक्ट को समय से पहले पूरा करके लोगों के इंतजार को समाप्त करने का पूरा प्रयास है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

जानिए कितना काम बाकी

इस एक्सप्रेसवे का 80 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है और मात्र 20 प्रतिशत काम शेष रह गया है। जिसके समय से पूरा होने की संभावना है। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से 18 किलोमीटर एलिवेटेड और 45 किलोमीटर ग्रीन फील्ड से कनेक्ट किया जा रहा है। एलिवेटेड का काम पूरा हो गया है वहीं, 45 किलोमीटर ग्रीन फील्ड (Green Field) का काम 20 प्रतिशत अभी बाकी है। बहुत ही जल्द इसे भी पूरा कर लिया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे को 4700 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। कानपुर से हरदिन करीब 12 हजार लोग लखनऊ जाते हैं। इसके बनते ही इन लोगों को बड़ा फायदा होगा।

ये भी पढ़ेंः Delhi Meeruth Expressway: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर धड़ाधड़ कट रहे हैं चालान..वजह जान लीजिए

यात्रियों के साथ पर्यटन, व्यापार भी बढ़ेगा

एक्सप्रेसवे को पूरी तरह से खोलने के पहले यह प्रयास किया जा रहा है कि हल्के वाहनों को पहले ही चलवाया जा सके जिससे इसका ट्रायल हो सके। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के काम की जांच करने के लिए 14 फरवरी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मौके पर पहुंचे। वह वहां 63 किलोमीटर लंबे हाइवे की स्टेटस रिपोर्ट देखे। जांच सही पाए जाने के बाद कानपुर से लखनऊ के लिए हल्के वाहनों को एक्सप्रेसवे पर ट्रायल के तौर पर चलाया जा सकेगा। एक्सप्रेसवे पूरा तैयार होने के बाद इसे सभी वाहनों के लिए पूरी तरह खोल दिया जाएगा, जिससे हरदिन आने जाने वाले यात्रियों के साथ पर्यटन, व्यापार को भी लाभ होगा। लोगों को आवागमन में इसके खुलने के बाद काफी सहूलियत हो जाएगी।