डॉ. महेश शर्मा का प्रयास..नोएडा के लिए वरदान साबित हो रहे हैं एडवंट और सेक्टर 71 अंडरपास  

गाज़ियाबाद ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा

Jyoti Shinde,Editor,Khabrimedia.com

Noida: गौतमबुद्ध नगर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा (Dr Mahesh Sharma) नोएडा के लोगों को बेहतर यातायात और कनेक्टविटी दिलाने के लिए हर मुमकिन कोशिशों में लगे हैं। नोएडा को जाम मुक्ति बनाना है, इसके लिए डॉक्टर महेश शर्मा की तरफ से तमाम प्रयास किए जा रहे हैं।

pic-social media

इसी का नतीजा है कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के सहयोग और नोएडा के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा के प्रयासों से नोएडा में शहरी यातायात में सुधार लाते हुए 50 करोड़ की लागत से एक्सप्रेस वे पर एडवंट अंडरपास और 60 करोड़ की लागत से सेक्टर 71 अंडरपास का तोहफा नोएडा के लोगों को मिला है।

आपको बता दें कि नोएडा में बढ़ते यातायात के साथ-साथ, शहरों में ट्रैफिक नियंत्रण की चुनौतियाँ भी बढ़ रही हैं। इस समस्या का समाधान करते हुए, एक्सप्रेस वे पर एडवंट अंडरपास और सेक्टर 71 अंडरपास का निर्माण किया गया है।

pic-social media

जानिए एडवंट अंडरपास के बारे में

एक्सप्रेस वे पर एडवंट अंडरपास का निर्माण 50 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। यह अंडरपास ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है बल्कि ट्रैफिक के प्रवाह को स्थिर करने में मददगार साबित हो रहा है साथ ही ये लोगों का कीमती समय भी बचा रहा है।

pic-social media

सेक्टर 71 अंडरपास

सेक्टर 71 अंडरपास का निर्माण 60 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। यह अंडरपास भी ट्रैफिक के प्रवाह को सुगम बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है। सेक्टर 71 अंडरपास का निर्माण शहरी यातायात को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। इन अंडरपासों के माध्यम से ना सिर्फ जाम कम हो रहा है बल्कि लोगों का पैसा भी बच रहा है। इस अंडरपास के शुरु हो जाने से वेव सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक ट्रैफिक आरामदायक हो रहा है। खासतौर पर सेक्टर 51, 52, 61, 7X सेक्टर और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के नौकरीपेशा और कारेबारियों को इसका बहुत फायदा मिल रहा है।

वहीं वेव मेट्रो से उतरने के बाद सेक्टर-53, 61,71,72,73,119,120,121,122, पर्थला, सरफाबाद, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, गौड़ सिटी, छिजारसी, शाहबेरी, क्रॉसिंग रिपब्लिक, बिसरख और सूरजपुर की ओर जाने वालों का काफी वक्त बच रहा है. अंडरपास के शुरु होने एनएच-24 से भंगेल के बीच अंडरपास के ऊपर से होते हुए सफर आसान हो गया है।

pic-social media

अब जानिए परियोजना का विवरण

शहरी यातायात को गति देने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए, नोएडा में दो अंडरपास का निर्माण किया गया।  

एक्सप्रेस वे पर एडवंट अंडरपास

लागत

50 करोड़ रुपये

स्थान

नोएडा एक्सप्रेस वे, एडवंट गेट के पास

लंबाई

700 मीटर

चौड़ाई

8 लेन (4 लेन प्रत्येक दिशा में)

सुविधाएं

फुटपाथ, साइकिल ट्रैक, सड़क प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी व्यवस्था

सेक्टर 71 अंडरपास

लागत

60 करोड़ रुपये

स्थान

सेक्टर 71 और सेक्टर 72 के बीच

लंबाई

800 मीटर

चौड़ाई

6 लेन (3 लेन प्रत्येक दिशा में)

सुविधाएं

फुटपाथ, साइकिल ट्रैक, सड़क प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी व्यवस्था

जानिए इसके फायदे

इन अंडरपास के बनने से यातायात प्रवाह ना सिर्फ आसान हो गया है बल्कि लोगों को काफी हद तक जाम की समस्या से भी मुक्ति मिल गई है। कम समय में यात्रा से लोगों की ईंधन की भी बचत हो रही है। साथ ही प्रदूषण में भी कमी साफ तौर पर देखी जा रही है। इन दोनों अंडरपास का निर्माण नोएडा के शहरी यातायात में ना सिर्फ सुधार ला रहा है। बल्कि लोगों की जिंदगी आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है।