Makar Sankranti 2024: Makar Sankranti पर दान करें ये चीजें, होता है बेहद शुभ

Trending Vastu-homes

Makar Sankranti 2024: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति ( Makar Sankranti) का खास महत्व दिया गया है। Makar Sankranti के दिन लोग सुबह उठके दान – स्नान और पूजा पाठ करते हैं, इससे विशेष लाभ मिलता है। वहीं, वैदिक पंचांग के मुताबिक यदि मानें तो साल 2024 में मकर संक्रांति ( Makar Sankranti) का त्योहार 15 जनवरी की सोमवार को मनाया जाना है।

कब है मकर संक्रांति ( Makar Sankranti) का शुभ मुहूर्त

मकर संक्रांति का शुभ त्यौहार 15जनवरी को पुण्य काल सुबह 7 बजकर 15 मिनट से लेकर शाम के 5 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। साथ ही महा पुण्य काल सुबह के 07:15 बजे से सुबह 09:00 तक रहेगा। इस खास विशेष दिन पर मकर संक्रांति का क्षण दोपहर 02:55 पर रहेगा। रवि योग सुबह 07:15 से सुबह 08:07 तक रहेगा।

मकर संक्रांति ( Makar Sankranti) के दिन ये चीजें करें दान

मान्यतानुसार मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर वस्तुओं को दान करना बेहद शुभ माना जाता है। यदि पर इस शुभ दिन में कुछ दान करते हैं तो आपको पुण्य मिलता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस दिन यदि आप कुछ भी दान करेंगे तो ये बेहद शुभ माना जाता है। मकर संक्रांति के दिन दान जरूर करें ताकि सूर्य देव और शनिदेव का आशीर्वाद मिल सके।
मकर संक्रांति के दिन आप खिचड़ी, चावल, गुड़ जैसी चीजों को दान कर सकते हैं।

इसके अलावा और भी चीजों के बारे में हम आपको डिटेल में बताते हैं:

मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी को जरूर दान करें। मान्यता अनुसार खिचड़ी दान करने से घर में सुख शांति और समृद्धि का वास होता है।

  • मकर संक्रांति के दिन गुड़ के साथ तिल के लड्डू दान करना शुभ माना जाता है। इन्हें दान करने से मान सम्मान प्राप्त होता है। यदि आपकी कुंडली में भगवान सूर्य और शनि देव खराब स्थिति में है तो इस दिन गुड़ और तिल का दान जरूर करें।
  • मकर संक्रांति के शुभ दिन में नमक का विशेष महत्व होता है। नमक दान करते हैं तो आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहती है। मान्यता अनुसार यदि कोई बीमारी है तो वो भी दूर हो जाती है।
  • यदि आपके उपर भगवान शनि की साढ़ेसाती या ढैया का असर है, तो आप मकर संक्रांति के दिन काले तिल को तांबे के पात्र में भरकर किसी गरीब व्यक्ति को दान कर सकते हैं।
  • शिव पुराण के अनुसार, मकर संक्रांति पर आप नए कपड़ों को दान करना शुभ होता है। यदि ऐसा करते हैं तो आप सेहतमंद बने रहेंगे। किसी तरह की कोई बीमारी हो तो कपड़ों को दान करने से समस्याएं कम होने लग जाती हैं।
    -मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर अनाज का दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन आप गरीबों को या अनाथ बच्चों को अनाज दान कर सकते हैं। इससे मां अन्नपूर्णा प्रसन्न होंगी। साथ ही आपके उपर आशीर्वाद बनाए रखेंगी।