Vastu Tips: नेगेटिविटी दूर करने के लिए करें ये काम, पॉजिटिविटी से भर जाएगा घर

Trending Vastu-homes

Vastu Tips: यदि किसी व्यक्ति के घर में नेगेटिव एनर्जी आ जाती है तो उसे कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार इस चीजों के बारे में बताया गया है जिन्हें घर में रखने से आप नेगेटिव एनर्जी से निजात पा सकते हैं।
जानिए उन चीजों के बारे में:

लगाएं ये तस्वीर

सूर्य देव के साथ यदि सात घोड़ों की तस्वीर को घर पर लगाते हैं तो सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस तस्वीर को आप घर के पूर्व दिशा की ओर लगा सकते हैं। इसके अलावा लिविंग रूम में अपने परिवार की तस्वीर की तस्वीर लगाने से रिश्तों में मजबूती तो आती ही आती है। साथ में सकारात्मकता बढ़ती जाती है।

जलाएं धूपबत्ती

यदि आप घर से नेगेटिव एनर्जी को दूर करना चाहते हैं तो सुगंधित धूपबत्ती या अगरबत्ती को जला सकते हैं। ऐसा करने से नींद बहुत अच्छी आती है और वातावरण में पॉजिटिविटी भी बनी रहती है। लोबान या चंदन की धूप का इस्तेमाल करने बेहद शुभ माना जाता है।

तुलसी के पौधे को जरूर लगाएं

वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व दे रखा गया है। ऐसे में यदि आप घर के उत्तर पूर्व दिशा में धूप बत्ती जलाते हैं तो हर तरह की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।

घोड़े की नाल मानी जाती है शुभ

घोड़े की नाल को बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में आप यदि घर में घोड़े की नाल को लगाते हैं तो इससे हर तरह की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घोड़े की नाल को घर के उत्तर या पूर्व दिशा की ओर लगाना चाहिए।