MP Ministers: MP में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा,किसे कौनसा मंत्रालय मिला?

मध्यप्रदेश राजनीति

MP Ministers Portfolios: मध्यप्रदेश में बनी नई सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। अब नये मंत्रियों को विभागों का जिम्मा सौंप दिया गया है। आपको बता दें कि नए मंत्रीमंडल में कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) को नगरीय विकास, प्रह्लाद पटेल (Prahlad Patel) को पंचायत एंव ग्रामीण विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है, तो वहीं तुलसी सिलावट (Tulsi Silavat) को जल संसाधन मंत्रालय मिला है। आइए विस्तार से जानते हैं कि किसे कौन सा मंत्रालय मिला है।

ये भी पढ़ेंः MP के पूर्व CM शिवराज़ ने बंगला ख़ाली करते समय बड़ी बात कह दी

Pic Social Media

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) को सामान्य प्रशासन, गृह जेल, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमान ,खनिज साधन, लोक सेवा प्रबंधन, प्रवासी भारतीय एवं ऐसे समस्त विभाग मिले हैं।

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा (Jagdish Deora) को वित्त, वाणिज्य कर, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी।

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला (Rajendra Shukla) को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा ।

कैलाश विजयवर्गीय को नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य।

कुंवर विजय शाह को जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास।

प्रह्लाद पटेल को पंचायत एवं ग्रामीण विकास।

राकेश सिंह को लोक निर्माण विभाग।

करण सिंह वर्मा को राजस्व विभाग।

उदय प्रताप सिंह को स्कूली शिक्षा और परिवहन विभाग।

संपतिया उइके को लोक स्वास्थ्य यात्रिकी।

तुलसी सिलावट को जल संसाधन मंत्रालय।

एदल सिंह कंषाना को किसान कल्याण एवं कृषि विकास।

निर्मला भूरिया को महिला एवं बाल विकास।

गोविंद सिंह राजपूत को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण।

विश्वास सारंग को खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता।

नारायण सिंह कुशवाह को सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग जन कल्याण विभाग।

नागर सिंह चौहान को वन, पर्यावरण, अनुसूचित जाति कल्याण विभाग।

प्रद्युम्न सिंह तोमर को ऊर्जा।

राकेश शुक्ला को नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा।

चेतन काश्यप को सूक्ष्म, लधु एवं मध्यम उद्यम विभाग।

इंदर सिंह परमार को उच्च शिक्षा, आयुष, तकनीकी शिक्षा।

Pic Social Media

जानिए स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री

कृष्णा गौर -पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण,विमुक्त घुमंतू ,अर्धघुमंतू

धर्मेंन्द्र सिंह लोधी-संस्कृति,पर्यटन,धार्मिक न्यास और धर्मस्व

दिलीप जायसवाल-कुटीर एवं ग्रामोद्योग

गौतम टेटवाल-तकनीकि शिक्षा,कौशल विकास एवं रोजगार

लखन पटेल-पशुपालन एवं डेयरी

नारायण सिंह पंवार-मछुआ कल्याण एवं मत्सय विभाग

अब जानिए राज्य मंत्री

नरेन्द्र शिवाजी पटेल-स्वास्थ्य

प्रतिमा बागरी -नगरीय विकास एवं आवास

दिलीप अहिरवार-वन एवं पर्यावरण

राधा सिंह -पंचायत एवं ग्रामीण विकास