टाइम्स नाउ नवभारत के पत्रकार दीपक शर्मा का निधन

TV गाज़ियाबाद ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

बुरी ख़बर टीवी मीडिया से आ रही है। हिंदी चैनल टाइम्स नाउ नवभारत(Times Now Navbharat) में बतौर गेस्ट कॉर्डिनेटर(Guest-Coordinator) की जिम्मेदारी निभा रहे पत्रकार दीपक शर्मा(Deepak Sharma) का निधन हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक दीपक को डेंगू हो गया था। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के मेट्रो हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। दीपक टाइम्स से पहले इंडिया टीवी में भी काम कर चुके थे। बहुत कम उम्र में दीपक का इस तरह चले जाना वाकई बड़ी क्षति है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती।

दीपक के असमय निधन से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। दीपक के दोस्तों को यकीन नहीं हो रहा है कि दीपक अब इस दुनिया में नहीं रहे। दीपक दो हफ़्ते पहले ही पिता बने थे। दीपक की एक बिटिया भी है। दीपक अपने पीछे पत्नी दो बच्चों के साथ माता-पिता को अकेला छोड़ गए हैं।

ख़बरीमीडिया की तरफ से दीपक को भावभीनी श्रद्धांजलि। ईश्वर दीपक को श्रीचरणों में जगह दे।