किले में तब्दील दिल्ली..विदेशी मेहमानों की हिफ़ाजत

दिल्ली दिल्ली NCR

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
G20 Summit 2023: राजधानी दिल्ली में होने जा रहे जी-20 समिट के लिए आज से विदेशी मेहमान भारत आना शुरू कर देंगे। जिनकी सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त है। आपको बता दें कि दिल्ली में जी-20 समिट की 9 और 10 सितंबर को शिखर सम्मेलन होना है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति समेत कई बड़ी हस्ती भारत आएंगे। जिनकी सुरक्षा के प्रशासन ने काफी व्यवस्था की है।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: अजनबी को फोन नंबर देकर फंस गई लड़की!

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Delhi: 7-10 सितंबर ..सरकार ने बता दिया..क्या खुला..क्या बंद?

महीनों से चल रही तैयारियों अब पूरी हो चुकी हैं। इसी के साथ उन होटलों में भी सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है, जहां विदेशी मेहमान ठहरेंगे। आपको बता दें कि विदेशी मेहमान नाश्ता खाना भी वे अपने कमरे में ही करेंगे।

जी-20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit 2023) के लिए राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्राध्यक्षों और प्रतिनिधिमंडल के आने का क्रम शुरू हो गया है। जिन होटलों में मेहमान आ गए हैं, वहां सुरक्षा का पहरा और सख्त कर दिया गया है। सुरक्षा का पहला घेरा संबंधित देश के राष्ट्राध्यक्ष के सुरक्षाकर्मियों का बनाया गया है। उसके बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियों का पहरा कड़ा कर दिया है। बिना पास के किसी को भी होटल में आने जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। महीनों से चल रही तैयारियों के बाद शिखर सम्मेलन के लिए आगंतुकों का आना शुरू हो गया है। इसी के साथ होटलों में सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है।

जिन होटलों में राष्ट्राध्यक्ष ठहरेंगे या आ गए हैं, वहां किसी अन्य के आने जाने की इजाजत नहीं है। कई होटलों में अब भी पर्यटक ठहरे हुए हैं उनको होटल की बुकिंग दिखाने पर ही आने जाने की इजाजत है।
Read G20, khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi