Delhi

Delhi: दीपों से रोशन हुआ कर्तव्य पथ, CM रेखा गुप्ता बोलीं- ‘आस्था और आधुनिकता का अद्भुत संगम’

दिल्ली राजनीति
Spread the love

Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला।

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) के नेतृत्व में पहली बार कर्तव्य पथ (Kartavya Path) पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया। अयोध्या की तर्ज पर आयोजित इस समारोह ने राजधानी को दीपों की रोशनी (Light Of Lamps) से जगमगा दिया। मुख्यमंत्री ने इसे केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि दिल्ली की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना की नई शुरुआत बताया।

ये भी पढ़ेंः क्या तेजपत्ता आपकी किस्मत बदल सकता है?

सामूहिक दीपावली उत्सव की ऐतिहासिक शुरुआत

आपको बता दें कि आजादी के बाद पहली बार कर्तव्य पथ (Kartavya Path) पर सामूहिक रूप से दीपावली का आयोजन किया गया। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उनके मंत्रिमंडल के मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और हजारों दिल्लीवासियों ने हिस्सा लिया। ड्रोन शो, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और रामायण थीम पर आधारित लाइट शो ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन दिल्ली की नई ऊर्जा, उम्मीद और दिशा का प्रतीक है।

Pic Social Media

ड्रोन शो के जरिए श्रीराम के जीवन चरित का प्रदर्शन

इस दीपोत्सव की सबसे खास बात रही हजारों ड्रोनों के जरिए भगवान श्रीराम के जीवन चरित का आकाश में प्रदर्शन। इस अनूठे दृश्य ने रामायण की पवित्र गाथा को आधुनिक तकनीक के साथ जीवंत कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन आस्था और आधुनिकता के अद्भुत संगम का प्रतीक है, जो यह दर्शाता है कि भारत की परंपराएं समय के साथ समरसता से आगे बढ़ सकती हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

दिल्ली को मिलेगी सांस्कृतिक पहचान

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Chief Minister Rekha Gupta) ने कहा कि यह दीपोत्सव दिल्ली को केवल प्रशासनिक राजधानी नहीं, बल्कि सांस्कृतिक चेतना का केंद्र भी बनाता है। उन्होंने इसे दिल्ली के सनातन परंपराओं और सांस्कृतिक समझ के साथ आगे बढ़ने का प्रमाण बताया। इस आयोजन ने दिल्ली को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गौरव की नई पहचान दी।

Pic Social Media

प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से दिल्ली का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है। इस दीपावली में बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, महिलाओं के घरों में बचत, युवाओं को अवसर और बुजुर्गों को स्वास्थ्य का भरोसा मिला है। उन्होंने कहा कि दिल्लीवासियों को अपने शहर पर गर्व है।

रामराज्य की स्थापना का संकल्प

सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कहा कि उनकी सरकार का संकल्प है कि प्रभु श्रीराम की कृपा से दिल्ली में रामराज्य की स्थापना हो, जहां हर नागरिक को समान अवसर, सुरक्षा और सम्मान मिले। उन्होंने जोर देकर कहा कि दिल्ली की सरकार जनता की सरकार है और वह जनता के सेवक हैं।

Pic Social Media

दिवाली प्रकाश और सत्य की विजय

मुख्यमंत्री ने दिवाली को अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि त्रेतायुग में जब भगवान श्रीराम 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे, तब दीप जलाकर उनका स्वागत किया गया था। तभी से यह पर्व उजियारे और सामाजिक एकता का प्रतीक बन गया। यह उत्सव परिवार, समाज और राष्ट्र को जोड़ता है।

ये भी पढ़ेंः Delhi: दिवाली से पहले दिल्ली सरकार की बड़ी सौगात, कारोबारियों को मिला 738 करोड़ का GST रिफंड

Pic Social Media

दिल्ली की नई सांस्कृतिक पहचान

सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कहा कि यह आयोजन दिल्ली को सांस्कृतिक गौरव की नई दिशा देगा। अब तक अयोध्या में होने वाला भव्य दीपोत्सव अब दिल्ली में भी साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि दिल्ली न केवल प्रशासनिक, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी भारत की आत्मा को प्रतिबिंबित करे।