शूटआउट से दहली दिल्ली..CCTV कैमरे में क़ैद डबल मर्डर

दिल्ली दिल्ली NCR

Delhi News: राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ इलाके से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि दिल्ली (Delhi) के नजफगढ़ (Najafgarh) इलाके में दो लोगों युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जिन दो लोगों की गोली मार कर हत्या हुई वे दोनों उस समय अपने बाल कटवा रहे थे। इस कारण दोनों को बचने का मौका भी नहीं मिला। वारदात के बाद आरोपी पिस्तौल लहराते हुए वहां से भाग निकले। इसकी सूचना सूचना सैलून (Salon) में काम करने वाले लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस पहुंची और दोनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ेंः सीएम मान के हस्तक्षेप से केंद्र सरकार और किसानों के बीच विभिन्न मुद्दों पर सहमति बनी

Pic Social Media

पुलिस ने इस घटना को लेकर बताया कि नजफगढ़ थाने में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी, जिसमें कॉलर ने कहा कि इंद्रा पार्क, पिलर नंबर 80, सैलून में एक लड़के को गोली मार दी गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। नजफगढ़ थाना पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। साथ ही हत्या की धारा में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच भी शुरू कर दी गई है।

डीसीपी अंकित सिंह ने कहा कि मृतक की पहचान सोनू और आशीष के रूप में हुई है, जो अपने अपने परिवार के साथ नांगली सकरावती में रहते थे। सोनू के परिवार ने अपनी प्रॉपर्टी किराए पर दी है। जिसका किराया आता है। तो वहीं आशीष काफी समय से कोई काम नहीं कर रहा था। दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती थी। शुक्रवार को दोपहर के बाद दोनों दोस्त एक साथ इंदिरा पार्क स्थित यूनिसेक्स सैलून में बाल कटवाने के लिए गए। इसी दौरान हथियार बंद बदमाश सैलून के अंदर घुसे और बदमाशों ने पहले सोनू को सीने को एक गोली मारी और फिर आशीष के सिर में छह गोली मारी। वारदात के बाद दोनों बदमाश मौके से आराम से फरार हो गए।

हाथ जोड़ कर गुहार लगा रहा था पीड़ित

जब यह वारदात हो रही थी तब सैलूम में कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे। गोली चलते ही वहां से भागने लगे। सैलून के कर्मचारियों ने अंदर बने कमरे में घुसकर किसी तरह खुद का बचाव किया। कर्मचारियों ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। जिसके चलते आरोपी उस कमरे तक नहीं जा पाए।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि शुरुआती जांच में जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार कुछ दिन पहले आशीष का संजीव नाम के युवक के साथ झगड़ा हुआ था। इनके बीच समझौता करवाने की कोशिश भी हुई थी। लेकिन समझौता नहीं हो सका। दोनों एक दूसरे से रंजिश रख रहे थे। पुलिस को संजीव पर हत्या करने का शक है। वारदात को अंजाम देने आए आरोपियों ने एक को प्वाइंट ब्लैंक से छह गोली मारी है। जिसका वीडियो भी देखा जा सकता है कि पीड़ित आरोपियों के सामने हाथ जोड़ कर छोड़ने की गुहार लगा रहा था। लेकिन आरोपी ने उसकी एक के बाद एक उस पर कई गोली मारी। सिर पर गोली लगने के बाद पीड़ित फर्श पर गिर गया। जिसके बाद भी आरोपी उस पर गोली चलाता रहा।