Delhi

Delhi: सिर्फ 10 रुपये में देखें दिल्ली मेट्रो का पूरा इतिहास, CM रेखा ने किया अत्याधुनिक मेट्रो म्यूजियम का उद्घाटन

दिल्ली राजनीति
Spread the love

Delhi News: दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है।

Delhi News: दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर बने अत्याधुनिक दिल्ली मेट्रो म्यूजियम (State-of-the-art Delhi Metro Museum) का उद्घाटन किया। मात्र 10 रुपये के टिकट पर आम नागरिक अब दिल्ली मेट्रो की तीन दशक लंबी यात्रा, उसकी चुनौतियों और अभूतपूर्व उपलब्धियों को नजदीक से देख और समझ सकेंगे। सीएम रेखा गुप्ता ने म्यूजियम का निरीक्षण किया और इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक बताते हुए इसकी जमकर सराहना की। पढ़िए पूरी खबर…

दिल्ली मेट्रो की यात्रा को रोचक तरीके से किया गया प्रस्तुत

यह म्यूजियम दिल्ली मेट्रो के निर्माण, विस्तार, तकनीकी नवाचार, इंजीनियरिंग चुनौतियों और पर्यावरणीय योगदान को बेहद आकर्षक और सरल तरीके से दर्शाता है। यहां लगाए गए वर्किंग मॉडल मेट्रो के संचालन की पूरी प्रक्रिया को समझने में मदद करते हैं। इसके अलावा, म्यूजियम में दो अत्याधुनिक सिम्युलेटर भी लगाए गए हैं, जिनके जरिए आम लोग मेट्रो चलाने का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। म्यूजियम में प्रवेश शुल्क मात्र 10 रुपये रखा गया है, जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

Pic Social Media

सीएम रेखा गुप्ता ने की म्यूजियम की जमकर तारीफ

सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कहा कि जैसे पहले चौक स्टेशन पर बना म्यूजियम स्कूल पिकनिक का अहम हिस्सा हुआ करता था, उसी तरह यह दिल्ली मेट्रो म्यूजियम देश की प्रगति का आधुनिक और अपडेटेड संस्करण है। उन्होंने कहा कि दिल्ली मेट्रो आज बेहतरीन इंजीनियरिंग का जीवंत उदाहरण है, जिस पर पूरे देश को गर्व है।

ये भी पढ़ेंः Delhi: जमीन मालिकों के लिए खुशखबरी, 17 साल बाद बड़ा बदलाव करने जा रही है रेखा गुप्ता सरकार

2002 से अब तक का ऐतिहासिक सफर

सीएम ने कहा कि वर्ष 2002 में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में पहली रेड लाइन की शुरुआत हुई थी। आज दिल्ली मेट्रो करीब 400 किलोमीटर लंबे नेटवर्क और 289 स्टेशनों तक पहुंच चुकी है। प्रतिदिन 35 से 37 लाख यात्री मेट्रो से सफर करते हैं, जो यात्राओं के लिहाज से लगभग 65 लाख ट्रिप्स के बराबर है। उन्होंने कहा कि यदि मेट्रो न होती तो दिल्ली की सड़कों पर यातायात और पॉल्यूशन की स्थिति की कल्पना करना भी मुश्किल होता।

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

क्लीन, ग्रीन और सस्टेनेबल ट्रांसपोर्ट का मॉडल

सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कहा कि दिल्ली मेट्रो ने राजधानी को क्लीन, ग्रीन और सस्टेनेबल सार्वजनिक परिवहन का मजबूत मॉडल दिया है। उन्होंने पॉल्यूशन से निपटने में मेट्रो की भूमिका को बेहद अहम बताया और लोगों से अधिक से अधिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की अपील की।

इलेक्ट्रिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट की दिशा में सरकार का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार सार्वजनिक परिवहन को पूरी तरह इलेक्ट्रिक बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2026 तक दिल्ली की बसों को 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिक करना है, जिससे प्रदूषण में और कमी लाई जा सके।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Delhi: CM रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला, दिल्ली में खेती का पूरा सिस्टम होगा ऑनलाइन

डीएमआरसी एमडी ने बताई म्यूजियम की खासियत

म्यूजियम के उद्घाटन के बाद डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार ने कहा कि यह म्यूजियम दिल्ली मेट्रो की तीन दशक की यात्रा को संजोकर रखता है। इसमें यह दिखाया गया है कि मेट्रो निर्माण के दौरान किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा और उन्हें कैसे पार किया गया। उन्होंने कहा कि यह म्यूजियम नई पीढ़ी को मेट्रो की तकनीक, नवाचार और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने में अहम भूमिका निभाएगा।