मुख्यमंत्री ने राहत कार्यों की समीक्षा की
Uttarakhand News: उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली (Tharali) में हाल ही में आई आपदा के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रभावित परिवारों को तत्काल 5 लाख की सहायता राशि प्रदान करने और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही, बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को जल्द बहाल करने पर जोर दिया।

मृतकों के परिजनों और क्षतिग्रस्त मकानों के लिए मदद
मुख्यमंत्री ने थराली में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 5 लाख की सहायता राशि तुरंत जारी करने का आदेश दिया। इसके अतिरिक्त, आपदा में मृतकों के परिजनों को भी 5 लाख की मुआवजा राशि तत्काल प्रदान करने के निर्देश दिए गए। स्यानाचट्टी में जलभराव की समस्या को जल्द हल करने और पानी की निकासी की व्यवस्था करने के लिए अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई।
राहत सामग्री और सुविधाओं पर जोर
सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने बेघर हुए लोगों के लिए तात्कालिक रूप से बेहतर व्यवस्था करने और पुनर्वास कार्यों को तेजी से शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने राहत सामग्री को तत्परता से वितरित करने और सभी आवश्यक सामान एक साथ उपलब्ध कराने पर बल दिया। साथ ही, राहत सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और मूलभूत सुविधाओं को जल्द बहाल करने के लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: CM धामी ने थराली आपदा पर जताया दुख, कहा- पीड़ित परिवार के साथ गहरी संवेदना
प्रशासन और राहत दलों की सराहना
मुख्यमंत्री ने चमोली की जिलाधिकारी की त्वरित कार्रवाई और प्रभावी प्रबंधन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों में भी इसी तरह का समन्वय और तत्परता दिखाई जानी चाहिए। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के राहत व बचाव कार्यों की भी सराहना की गई। अगले दो दिनों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए सभी जिलाधिकारियों को आपदा प्रबंधन उपकरणों और सामग्री को संवेदनशील स्थानों पर तैयार रखने के निर्देश दिए गए।
भविष्य की आपदाओं के लिए विशेषज्ञ कमेटी
सीएम धामी ने थराली, सैजी (पौड़ी) और धराली में हाल की आपदाओं के पैटर्न का अध्ययन करने के लिए विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों की एक कमेटी गठित करने का आदेश दिया। इस कमेटी का उद्देश्य भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी उपाय सुझाना है। बैठक में मुख्य सचिव आनंद वर्धन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगौली सहित संबंधित अधिकारी और वर्चुअल माध्यम से चमोली व उत्तरकाशी के जिलाधिकारी मौजूद रहें।
ये भी पढ़ेंः Uttarakhand News: उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी मिले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात
सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार आपदा प्रभावितों के लिए त्वरित राहत और पुनर्वास सुनिश्चित करने में जुटी है। थराली में राहत कार्यों की गति और प्रभावशीलता से स्पष्ट है कि राज्य सरकार आपदा प्रबंधन में कोई कसर नहीं छोड़ रही।
