Delhi

Delhi: दिल्ली के पुजारी और ग्रंथी को हर महीने 18,000 रुपए देंगे… केजरीवाल ने की घोषणा, कल से रजिस्ट्रेशन

दिल्ली दिल्ली NCR राजनीति
Spread the love

Delhi: दिल्ली के पुजारी और ग्रंथी के लिए खुश कर देने वाली खबर, केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान

Delhi News: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर चल रही है। सभी दल दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर योजना बना रही है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बड़ी घोषणा कर दी है। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने पुजारियों के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है। आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने मंदिर और गुरुद्वारों में पूजा करने वाले ग्रंथियों के लिए योजना शुरू करने की घोषणा की है। आपको बता दें कि PUJARI Granthi Samman Yojna के तहत मंदिरों के पुजारी और गुरुद्वारे में ग्रंथियां को हर महीने सम्मान राशि मिलेगी। पुजारियों को स्कीम के तहत हर महीने 18 हजार रुपये की राशि दी जाएगी।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: नए साल पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट को मिलेगा एक और शॉर्टकट रास्ता

आप की इस स्कीम का ऐलान करते हुए अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि पुजारी भगवान की पूजा कराते हैं, जिसने सदियों से हमारी परंपराओं और रीति रिवाज को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाया है। पुजारी की तरफ हम ने कभी ध्यान नहीं दिया। आज इस योजना के माध्यम से इसे वेतन या तनक नहीं कहूंगा बल्कि इनका सम्मान करने के लिए इसकी घोषणा कर रहा हूं कि करीब 18000 रुपए महीना सम्मान राशि आम आदमी पार्टी के सरकार बनने के बाद पुजारियों को मिलने लगेगी।

जानिए केजरीवाल ने क्या कहा?

इस स्कीम का ऐलान करते हुए पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल (Former CM Arvind Kejriwal) ने कहा कि यह देश में पहली बार हो रहा है, आज तक देश में कभी ऐसा नहीं हुआ। हम ने दिल्ली में कई काम पहली बार किए, हम ने स्कूल अच्छे किए पहली बार किए, अस्पताल अच्छे किए पहली बार किए, महिलाओं के लिए बस यात्रा फ्री की पहली बार की, ऐसे ही यह पहली बार हो रहा है। बीजेपी सरकार और कांग्रेस की सरकार भी इससे सीखे और अपने अपने राज्यों के अंदर पुजारी और ग्रंथियां के लिए सम्मान योजना शुरू करेंगे।

कल से होगा रजिस्ट्रेशन

उन्होंने आगे कहा कि इस योजना के लिए कल से यानी 31 दिसंबर से रजिस्ट्रेशन (Registration) शुरू हो जाएगा। केजरीवाली ने कहा कि कल मैं हनुमान मंदिर कनॉट प्लेस जाऊंगा और वहां के पुजारी का रजिस्ट्रेशन शुरू करूंगा, इसके बाद दिल्ली के सभी मंदिर और गुरुद्वारे में सभी विधायक और कार्यकर्ता पुजारी और ग्रंथियां का रजिस्ट्रेशन करने पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ेंः Parthala Flyover: नोएडा के पर्थला फ्लाइओवर से अच्छी खबर आ गई

Pic Social media

योजना रोकने की कोशिश न करे बीजेपी

इस दौरान आप संयोजक केजरीवाल ने बीजेपी (BJP) पर हमला बोलते हुए कहा कि कि बीजेपी से हाथ जोड़कर विनती है कि जैसे महिला सम्मान योजना को रोकने के लिए पुलिस भेजी लेकिन वो रोक नहीं पाए और रजिस्ट्रेशन चल रहा है, उन्होंने संजीवनी योजना रोकने की कोशिश की लेकिन रोक नहीं पाए। बीजेपी वाले पुजारी और ग्रंथियां की योजना को रोकने की कोशिश ना करें वरना पाप लगेगा, इससे पहले उन्होंने पाप किए हैं, लेकिन इससे और भी ज्यादा पाप बीजेपी को लगेगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

केजरीवाल ने आगे कहा कि अगर आप पुजारी और ग्रंथियो को परेशान करोगे, उनके पास पुलिस भेजोगे तो उनके मन से बददुआ ही निकलेगी, उनकी तनक के लिए पैसे की कमी नहीं होने देंगे।
आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक है। इसी के चलते सभी पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। अभी तक आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 70 की 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही पार्टी ने महिला सम्मान योजना से लेकर संजिवनी योजना तक कई योजनाओं को जीतने के बाद शुरू करने का ऐलान किया है। इसी कड़ी में अब पार्टी ने पुजारी सम्मान योजना शुरू की है।