Delhi News: अनुशासन और टीमवर्क की पहली पाठशाला है खेल का मैदान : रेखा गुप्ता

दिल्ली
Spread the love

Delhi News: 24 जनवरी 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS), मथुरा रोड में आयोजित वार्षिक खेल दिवस कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और टीमवर्क सीखने की पहली पाठशाला है। कार्यक्रम में राज्यसभा के उपाध्यक्ष हरिवंश नारायण सिंह भी उपस्थित रहे।

खेल से जीवन कौशल सीखने की बात

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल सिर्फ शरीर को स्वस्थ नहीं बनाते, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच विकसित करने में भी मदद करते हैं। उन्होंने छात्रों को खेलों में पूरे उत्साह और सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।

विद्यालय को जिम्मेदार नागरिक बनाने का मंच बताया

कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि विद्यालय सिर्फ पुस्तकों तक सीमित नहीं होना चाहिए। खेल, संस्कृति और सह–पाठ्य गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी कल के जिम्मेदार नागरिक और नेता बनेंगे।

खिलाड़ियों और छात्रों को प्रेरणा

रेखा गुप्ता ने छात्रों को यह सलाह भी दी कि वे खेल और पढ़ाई के बीच संतुलन बनाए रखें और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को अपनाएं। उन्होंने कहा कि अनुशासन, स्वच्छता और नियमों का पालन छात्रों को न केवल स्कूल में बल्कि समाज में भी सम्मान दिलाता है।

बच्चों को विकसित दिल्ली और भारत का प्रतिनिधि बताया

सीएम ने कहा कि बच्चे विकसित दिल्ली और विकसित भारत के सबसे प्रमुख ब्रांड एंबेसडर हैं। जब बच्चे अनुशासन और सकारात्मक आदतें अपनाते हैं, तो इसका प्रभाव परिवार और समाज पर भी सकारात्मक रूप से पड़ता है।