दिल्ली-NCR सावधान! मौसम विभाग की बड़ी भविष्यवाणी पढ़ लीजिए

TOP स्टोरी Trending दिल्ली दिल्ली NCR

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विभोक्ष के प्रभाव के चलते बारिश (Rain) होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली (Delhi-Ncr) में 2 फरवरी तक भारी बारिश होने के आसार जताए गए हैं। वहीं 3 फरवरी को भी राष्ट्रीय राजधानी में झमाझम बारिश होने की संभावना (Possibility Of Rain) जताई गई है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Weather: आज कोहरा..इसके बाद होगी बारिश..मौसम विभाग का अलर्ट पढ़िए

Pic Social Media

देश की राजधानी दिल्ली में मौसम (Season) का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित हुई। दिल्ली -NCR में 31 जनवरी को झमाझम बारिश हुई। वहीं 2-3 फरवरी को भी राष्ट्रीय राजधानी में बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसका मतलब ये हुआ कि दिल्ली (Delhi) में फरवरी महीने की शुरुआत भारी बारिश के साथ हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विभोक्ष के एक्टिव होने के कारण मैदानी इलाकों में बारिश होने के आसार हैं।

राजधानी दिल्ली में भारी बारिश होगी!

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के अनुसार अगले कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ की एक श्रृंखला उत्तरी पहाड़ों से होकर गुजरने की संभावना है। इनमें से पहला सिस्टम ऊंचे मैदानों पर पहुंच गया है। वहीं एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण पंजाब और उसके आसपास के क्षेत्र में आने की संभावना है, जिससे उत्तर भारत (North India) के मैदानी इलाकों में एक साथ मौसमी गतिविधियां शुरू हो जाएगी।

राष्ट्रीय राजधानी मुख्य प्रणाली के किनारे पर स्थित है, लेकिन अभी भी सामान्य मौसमी बारिश शुरू होने के लिए पश्चिमी विभोक्ष का एक्टिव (Vibhoksha’s active) होना बाकी है। पश्चिमी विक्षोभ और प्रेरित परिसंचरण की जोड़ी इस क्षेत्र में फैली मौसम गतिविधि के लिए आदर्श स्थिति में है।

सिस्टम से एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा भारत-गंगा के मैदानी इलाकों तक विस्तारित होगी और दिल्ली के करीब से गुजरेगी। इन्ही मौसमी गतिविधियों की वजह से दिल्ली में आने वाले दिनों में बारिश देखने को मिल सकती है।

Pic Social Media

अगले 72 घंटे कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

दिल्ली -एनसीआर में 31 जनवरी से 2 फरवरी के दौरान आसमान में बादल छाए (Cloudy) रहने, मध्यम हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। वहीं घने कोहरे और सर्द हवाओं से ठंड बढ़ सकती है, जिससे कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने दिल्ली में 3 फरवरी को भी बारिश होने के आसार जताए हैं।

आईएमडी (IMD) के अनुसार दिल्ली में 31 जनवरी को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं 1 फरवरी को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग (Weather Department) का कहना है कि अगले 24 घंटे में एक पश्चिमी विभोक्ष हिमालय के पश्चिमी भाग पर दस्तक देगा, जिसकी वजह से अगले 5 से 6 दिनों तक जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस पश्चिमी विभोक्ष का असर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों पर भी देखने को मिलेगा, जिसके कारण 31 जनवरी और 2 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो सकती है।