Noida Airport: नोएडा-ग्रेटर नोएडा से एयरपोर्ट का सफर होगा आसान, होने जा रहा है यह काम
Noida Airport: नोएडा-ग्रेटर नोएडा से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida Airport) तक बेहतर कनेक्टविटी प्रदान करने के लिए खूब काम किए जा रहे हैं। नोएडा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) ने 2 किमी लंबे बसवे (Busways) के निर्माण की निविदा जारी कर दी है। इस पर लगभग साढ़े तीन करोड़ खर्च किए जाएंगे। 15 किमी लंबे बसवे का निर्माण पहले ही पूरा हो चुका है।
ये भी पढे़ंः Orbital Train: दिल्ली-NCR में दौड़ेगी ऑर्बिटल ट्रेन..ये रही पूरी डिटेल

बसवे का हो रहा है निर्माण
नोएडा एयरपोर्ट (Noida Airport) शुरू होने से पहले बसवे का काम पूरा करने का टारगेट रखा गया है। इस पर ई बस सेवा चलेगी। जो यात्रियों की नोएडा एयरपोर्ट तक आवाजाही का आसान बनाएगी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) से सिरसा तक 130 मीटर चौड़ी सड़क के समानांतर बसवे का निर्माण जारी है। इसका निर्माण अलग-अलग चरण में किया जा रहा है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
जानिए कितना आएगा खर्च
ग्रेटर नोएडा ईस्ट (Greater Noida East) में सुपरटेक जार सोसायटी के पास से डाढ़ा गोलचक्कर तक करीब 2 किमी लंबे बसवे के निर्माण के लिए ठेकेदार चयन की प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। इस पर साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। एयरपोर्ट कनेक्टिविटी के लिए ई बस संचालन के लिए यह बसवे समर्पित है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) में किसान चौक से सिरसा गोलचक्कर तक 130 मीटर चौड़ी सड़क की कुल लंबाई 27 किमी है। इसके समानांतर ही बसवे का निर्माण जारी है। इसकी चौड़ाई 10.5 मीटर है।
एयरपोर्ट शुरू होने पर सड़कों पर वाहनों के बढ़े दबाव को कम करने में सहायता मिलेगी। प्रबंधक प्रभात शंकर के अनुसार 130 मीटर सड़क के दोनों तरफ बसवे का निर्माण हो रहा है। 15 किमी में काम पूरा हो चुका है।
ये भी पढे़ंः Weather Update: नोएडा से दिल्ली..8 अप्रैल से सड़क पर बरसेगी कयामत!
समय और पैसा दोनों की होगी बचत
ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) के रोजा जलालपुर और छपरोला के बीच दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) बन गया है। इससे ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों का अब सीधे जीटी रोड और तहसील मुख्यालय दादरी पहुंचना आसान हो गया है।
आर्य प्रतिनिधि सभा के जिला उपाध्यक्ष डॉ. आनंद आर्य के मुताबिक अब नोएडा के सेक्टर 37 से ग्रेनोवेस्ट दादरी के लिए ( वाया छपरौला आरओबी रूट से होकर) जनहित में सीधी बस सेवा की आवश्यकता है।
इससे लोगों के आवागमन में ज्यादा समय और ज्यादा किराया नहीं खर्च करना पड़ेगा। साथ ही इस रूट से लोगों को टुकड़ों में सफर करने से छुटकारा मिल जाएगा। इसके लिए आरएम से मांग की थी। एआरएम ने जानकारी दी है कि इस रूट के लिए बस सेवा की मंजूरी प्रदान कर दी गई है। जल्द ही जरूरी प्रक्रिया पूरी कर बस का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
