Delhi

Delhi: रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा फैसला, अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, इलाज होगा और आसान

दिल्ली राजनीति
Spread the love

1,593 सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की भर्ती शुरू

Delhi News: दिल्ली सरकार ने सरकारी अस्पतालों में लंबे समय से चली आ रही चिकित्सकों (Doctors) की कमी को दूर करने के लिए बड़ा और सराहनीय कदम उठाया है। कुल 1,593 सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जो लोक नायक, जीटीबी जैसे प्रमुख अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाएगी। इस पहल से एनेस्थीसिया और स्त्री रोग जैसे महत्वपूर्ण विभागों में सुधार होगा, जिससे मरीजों को समय पर बेहतर इलाज मिल सकेगा।

Pic Social Media

लोक नायक और जीटीबी जैसे प्रमुख अस्पतालों को मिलेगी राहत

दिल्ली के प्रमुख अस्पतालों लोक नायक जयप्रकाश नारायण (LNJP), जीटीबी, बाबा साहेब आंबेडकर, दीन दयाल उपाध्याय, बुराड़ी, संजय गांधी मेमोरियल और मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज में वर्षों से डॉक्टरों की कमी महसूस की जा रही थी। अकेले एलएनजेपी में 242 और जीटीबी अस्पताल में 205 पद खाली थे। इस भर्ती के बाद इन अस्पतालों में ऑपरेशन थिएटर और इमरजेंसी सेवाओं में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

अति आवश्यक विभागों में होंगे नए डॉक्टर नियुक्त

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सबसे अधिक रिक्तियां एनेस्थीसिया (270 पद), स्त्री एवं प्रसूति रोग (237 पद), बाल रोग (191 पद) और रेडियोलॉजी (104 पद) जैसे विभागों में हैं। इन विभागों में नए चिकित्सकों की तैनाती से न केवल शल्य क्रियाओं की संख्या बढ़ेगी बल्कि मरीजों की प्रतीक्षा अवधि में भी उल्लेखनीय कमी आएगी।

केंद्रीकृत चयन प्रणाली से होगी पारदर्शी भर्ती

भर्ती प्रक्रिया अब एक केंद्रीकृत चयन प्रणाली के तहत की जा रही है, जिसकी अध्यक्षता मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (MAMC) के डीन करेंगे। इस सिंगल विंडो सिस्टम से चयन प्रक्रिया पारदर्शी, तेज और एकीकृत बनेगी। पहले अलग-अलग अस्पताल अपने स्तर पर इंटरव्यू आयोजित करते थे, जिससे प्रक्रिया में देरी और असंगतियां होती थीं। अब सरकार ने इस व्यवस्था को सरल और प्रभावी बनाकर प्रशासनिक बाधाएं दूर कर दी हैं।

ये भी पढ़ेंः Delhi: गैस, बदहज़मी के लिए ENO लेने वाले पहले ये ख़बर पढ़ लीजिए

यह है अब तक का सबसे बड़ा सुधार

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘यह दिल्ली के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अब तक का सबसे बड़ा कदम है। इस भर्ती अभियान से अस्पतालों में निरंतर सेवाएं सुचारु रूप से चलेंगी और मरीजों को त्वरित चिकित्सा सुविधा मिलेगी।’

रोगियों को मिलेगी बेहतर देखभाल, डॉक्टरों पर घटेगा बोझ

एक्सपर्ट्स के अनुसार, चिकित्सकों की कमी का सीधा असर मरीजों की देखभाल पर पड़ता है। कई अस्पतालों में विशेषज्ञों की अनुपलब्धता के कारण ऑपरेशन और उपचार टल जाते थे। नई नियुक्तियों से यह समस्या काफी हद तक खत्म होगी। डॉक्टरों पर कार्यभार घटेगा और रोगियों को समय पर उपचार और गुणवत्ता युक्त स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

ये भी पढ़ेंः Delhi: CM रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला, जल्द होगी स्कूलों में 5,346 TGT टीचर्स की नियुक्ति

2025-26 तक पूरी होंगी सभी नियुक्तियां

दिल्ली सरकार (Delhi Government) का लक्ष्य है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 तक सभी पदों पर नियुक्तियां पूरी कर ली जाएं। सरकार का मानना है कि इससे न केवल चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी, बल्कि दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में इलाज का अनुभव और भी सुगम, भरोसेमंद और मानवीय बनेगा।