Delhi:पार्किंग विवाद में गुंडागर्दी..वीडियो के बाद हुआ ऐक्शन

दिल्ली NCR

कुमार विकास, ख़बरीमीडिया

बड़ी ख़बर दिल्ली के संत नगर(Sant Nagar) से आ रही है जहां पार्किंग विवाद को लेकर एक पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी की पिटाई कर दी। यही नहीं बुजुर्ग ने युवक की पत्नी पर भी हाथ उठा दिया। जिसमें पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

https://youtu.be/LaXR3tonLl4

वायरल वीडियो दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश के संत नगर का है। ख़बरीमीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक फ्लैट नंबर B-315-B263 के पड़ोसियों के बीच पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना आगे बढ़ गया कि लाठी और डंडे बरसने लगे।

घटना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस को जांच में पता चला कि दलजीत सिंह , उनके बेटे हरजप सिंह और पत्नी कुदरत कौर ने पार्किंग विवाद के दौरान दुष्यंत गोयल, मोना गोयल और कौशिकी गोयल पर डंडे से हमला कर दिया। लोगों के रोकने के बाद भी वो नहीं माने और डंडे से वार करते रहे है।

पुलिस ने दलजीत सिंह के परिवार के खिलाफ आईपीसी की धारा 308, 506, 509, 427 और 323 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi