Delhi News: दिल्ली में पार्किंग शुल्क को लेकर बड़ी राहत की खबर है।
Delhi News: दिल्ली में पार्किंग शुल्क (Parking Fee) को लेकर बड़ी राहत की खबर है। अब राजधानी में वाहन चालकों को मनमाने शुल्क या कैश लेनदेन (Cash Transactions) की परेशानी से छुटकारा मिलने जा रहा है। दिल्ली नगर निगम (MCD) ने पार्किंग व्यवस्था को पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। अब पार्किंग (Parking) में प्रवेश और शुल्क भुगतान QR कोड स्कैन और मोबाइल ऐप के ज़रिए किया जा सकेगा। पढ़िए पूरी खबर…

ये भी पढ़ेंः क्या हाथ पर नंबर लिखने से आप अमीर बन सकते हैं?
रामलीला मैदान से शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट
नई व्यवस्था की शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट (Pilot Project) के तौर पर रामलीला मैदान से की गई है। MCD की लाभकारी परियोजना सेल समिति के चेयरमैन प्रमोद गुप्ता और उपायुक्त राजीव कुमार ने इसका शुभारंभ किया। शुरुआती तौर पर यह पायलट प्रोजेक्ट 15 दिन तक चलेगा। इसके बाद इसमें आने वाले सुझावों और तकनीकी समस्याओं के आधार पर सुधार कर इसे चरणबद्ध तरीके से पूरी दिल्ली की पार्किंग में लागू किया जाएगा।
QR कोड स्कैन और ‘MCD की पट्टी’ ऐप से होगा भुगतान
नई व्यवस्था के तहत पार्किंग स्थल (Parking Lot) के प्रवेश और निकास द्वारों पर QR कोड लगाया जाएगा, जिसे नागरिक अपने मोबाइल कैमरे या MCD की पट्टी नामक मोबाइल ऐप से स्कैन कर सकेंगे। स्कैन करने के बाद गाड़ी का नंबर डालना होगा और फिर पार्किंग से निकलते समय शुल्क का भुगतान किया जा सकेगा। भुगतान के लिए ऑनलाइन (UPI) और ऑफलाइन दोनों विकल्प उपलब्ध होंगे।
अब तय शुल्क से अधिक वसूली नहीं होगी संभव
MCD के अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से पार्किंग ठेकेदारों द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली की शिकायतें मिल रही थीं। इसी समस्या को खत्म करने के लिए यह डिजिटल प्रणाली लागू की गई है। अब पार्किंग में प्रवेश करते समय किसी कर्मचारी से बातचीत या शुल्क पूछने की जरूरत नहीं होगी। सिस्टम स्वचालित रूप से शुल्क तय करेगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
QR कोड नहीं लगाया तो ठेका होगा रद्द
नई व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के लिए MCD ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि कोई ठेकेदार MCD द्वारा जारी QR कोड को नहीं लगाता है या उसमें छेड़छाड़ करता है, तो उसकी शिकायत मिलते ही उसका ठेका रद्द कर दिया जाएगा। इससे डिजिटल पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सकेगी।

400 से अधिक पार्किंग में होगी व्यवस्था लागू
फिलहाल दिल्ली में 400 से अधिक सरफेस पार्किंग हैं, जिनमें यह डिजिटल सिस्टम धीरे-धीरे लागू किया जाएगा। इससे न केवल शहर की पार्किंग व्यवस्था में सुधार आएगा, बल्कि डिजिटल इंडिया मिशन को भी बल मिलेगा।
पार्किंग शुल्क की पूरी जानकारी
कार के लिए-
- 1 से 4 घंटे:- 20 रुपये प्रति घंटा
- 5 से 24 घंटे:- 100 रुपये।
- मासिक पास (दिन और रात):- 2000 रुपये।
- दिन का मासिक पास:- 1000 रुपये।
मोटरसाइकिल के लिए-
- 1 से 4 घंटे:- 10 रुपये प्रति घंटा
- 5 से 24 घंटे:- 50 रुपये।
- मासिक पास (दिन और रात):- 1000 रुपये।
- दिन का मासिक पास:- 600 रुपये।
विशेष शुल्क – करोल बाग और यूसुफ सराय मार्केट में एमसीडी द्वारा तय किए गए विशेष शुल्क लागू हैं।
- 40 रुपये प्रति घंटा और 300 रुपये पूरे दिन के लिए
24 लाख रुपये का जुर्माना भी लग चुका है
MCD ने पहले भी मनमाने तरीके से शुल्क वसूलने वाले पार्किंग ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई की है। चांदनी चौक, लाजपत नगर समेत कई इलाकों की पार्किंगों पर कुल मिलाकर 24 लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया था। इसके बावजूद कुछ स्थानों पर समस्या बनी हुई है, जिसे अब डिजिटल पेमेंट सिस्टम के जरिए पूरी तरह खत्म करने की तैयारी है।
ये भी पढ़ेंः Diwali Gift: कौन हैं MK भाटिया, जिन्होंने दिवाली पर कर्मचारियों को दिया शानदार गिफ्ट
MCD की नई पहल से मिलेगी राहत
दिल्ली में अब पार्किंग को लेकर होने वाले झगड़े, शुल्क विवाद और नकद लेनदेन की परेशानी से निजात मिलने की उम्मीद है। MCD की इस नई डिजिटल व्यवस्था से न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि नागरिकों का अनुभव भी सुधरेगा। उम्मीद की जा रही है कि यह पहल जल्द ही पूरी दिल्ली में लागू कर दी जाएगी।
