Delhi Elections 2025: दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल का बड़ा काम, सनातन सेवा समिति के सदस्यों की घोषणा की
Delhi Elections 2025: दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2025) को लेकर सियासत काफी तेज हो गई है। बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है। राजनीतिक दल एक दूसरे पर जुबानी हमला बोल रहे हैं। इसी बीच दिल्ली की सत्ता में बैठी आम आदमी पार्टी ने सॉफ्ट हिंदुत्व (Soft Hindutva) पर बड़ा दांव खेलती नजर आ रही है। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सनातन सेवा समिति का गठन कर दिया है। शुक्रवार को इस समिति के पदाधिकारियों की घोषणा भी कर दी।
ये भी पढ़ेंः Delhi Election 2025: दिल्ली वालों के लिए अरविंद केजरीवाल ने दी एक और गारंटी

आप (AAP) ने सनातन सेवा समिति का प्रदेश प्रभारी घनेंद्र भारद्वाज (Ghanendra Bharadwaj) को नियुक्त किया है, तो वहीं विजय शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष समेत 8 पदाधिरियों की लिस्ट जारी की है। आप का कहना है कि इस समिति का उद्देश्य पुजारियों और संतों को एक मंच प्रदान करना है, जो सनातन धर्म के लिए काम कर रहे हैं।
इन्हें दी गई जिम्मेदारी
आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने जो लिस्ट जारी की है, उसके अनुसार सनातन सेवा समिति में घनेंद्र भारद्वाज को प्रदेश प्रभारी, विजय शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष, जितेंद्र शर्मा को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, सरदार राजिंदर सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष, ब्रिजेश शर्मा को प्रदेश संगठन मंत्री, मनीष गुप्ता और सरदार राजिंदर सिंह (हनी) को प्रदेश सचिव और दुष्यंत शर्मा को प्रदेश संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सरकार बनने पर हर महीने मिलेंगे 18 हजार
आपको बता दें कि दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को हर महीने 18 हजार रुपए देने के लिए पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना की गारंटी दी है। केजरीवाल की इस ऐलान के बाद ही पार्टी ने पुजारियों और संतों को एक मंच पर लाने के लिए सनातन सेवा समिति का गठन किया है।
ये भी पढ़ेंः Arvind Kejriwal: दिल्ली चुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल का बड़ा दांव
शामिल हुए थे ये धर्म गुरु
इससे पहले 8 जनवरी को आप मुख्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मंदिरों के पुजारी और संत समाज एकत्र हुआ था। इस दौरान पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना की घोषणा के लिए दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की जमकर तारीफ की गई थी। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी, आचार्य मधुर दास महाराज, योगेश्वराचार्य महाराज, जगदगुरु स्वामी अवधेश प्रपन्नाचार्य महाराज समेत सभी संत महात्मा और आचार्यगणों का आशीर्वाद लिया था।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
बीजेपी के आरोपों की आप ने निकाली काट
आपको बता दें कि बीजेपी दिल्ली में मौलवियों को सैलरी दिए जाने को लेकर मुद्दा उठाती रहती है। दिल्ली की विपक्षी पार्टी बीजेपी इसे तुष्टीकरण बताती आई है। कई बार बीजेपी ने यह मुद्दा पहले उठा चुकी है कि दिल्ली सरकार राजधानी के पुजारी और पुरोहितों को तनख्वाह क्यों नहीं देती है। इस बार विधानसभा चुनाव 2025 के ठीक पहले ही केजरीवाल ने सॉफ्ट हिंदुत्व पर बड़ा दाव खेला है और पुजारी ग्रंथि सम्मान योजना राशि के साथ-साथ पार्टी ने सेवा समिति का गठन भी कर दिया है।