Delhi Election: LG पर CM आतिशी का फूटा गुस्सा, कही ये बड़ी बात
Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजधानी में सियासी पारा हाई है। इसी बीच यमुना के पानी को लेकर भी विवाद शुरू हो गया है। इसी बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (CM Atishi) ने LG वीके सक्सेना (LG VK Saxena) को चिट्ठी लिखकर पलटवार किया है। सीएम आतिशी ने चिट्ठी में लिखा है कि वो अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी निभाएं या फिर अपना पद छोड़ दें। बता दें कि इससे पहले LG ने आतिशी को मंगलवार को पत्र लिखकर कहा था कि पानी में अमोनिया को लेकर वो और दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल (Arvind Kejriwal) हरियाणा सरकार (Haryana Government) के खिलाफ भ्रामक बातें फैलाकर जनता को भड़काने का प्रयास न करें, यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी खतरनाक है।
ये भी पढ़ेंः Delhi Election: केजरीवाल का बीजेपी-कांग्रेस पर एक साथ हमला

एलजी के इस पत्र के जवाब में मुख्यमंत्री आतिशी (CM Atishi) ने कहा कि LG के पत्र में भी स्वीकार किया गया है कि पानी में अमोनिया का स्तर तय सीमा से 700 फीसदी ज्यादा है,लेकिन इसके बाद भी उन्होंने जनहित की सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाया। सीएम ने कहा कि अगर LG को सच में दिल्ली की जनता की चिंता होती तो वह हरियाणा को जिम्मेदार ठहराते और इस संकट को रोकते। लेकिन, उन्होंने सच बोलने के लिए हमें निशाना बनाया। उन्होंने आगे कहा कि LG के रूप में आपकी संवैधानिक जिम्मेदारी दिल्ली के लोगों के प्रति है, ना कि आपके राजनीतिक आकाक्षाओं के प्रति है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सीएम आतिशी (CM Atishi) ने अपने पत्र में लिखा है कि हम तथ्यों पर बात करते हैं। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने मुद्दा उठाया कि यमुना का पानी ज्यादा जहरीले अमोनिया स्तर से भरा हुआ है। दिल्ली जल बोर्ड के CEO का पत्र इस बात की पुष्टि भी कर रहा है। जाहिर है कि आपके दबाव में एक अधिकारी को इस जहरीले पानी की सप्लाई का बचाव करने की कोशिश करनी पड़ी है। उन्होंने कहा कि यह कोई रहस्य की बात नहीं है कि आपने हमेशा राजनीतिक मामलों में अपनी रुचियां बनाए रखी हैं, लेकिन इस विषय में जो जनता की सेहत और सुरक्षा से जुड़ा है, मैंने उम्मीद की थी कि आप राजनीति को एक तरफ रखेंगे।
ये भी पढ़ेंः Delhi Election: CM आतिशी का बड़ा ऐलान, हर सोसायटी को मिलेंगे 20 लाख रुपये
दिल्ली में पानी की गुणवत्ता पर सीएम आतिशी ने एलजी पर बोला हमला
आतिशी ने कहा कि दिल्ली में पानी की गुणवत्ता के मुद्दे पर हमारी हर एक अपील, चाहे वह आपके कार्यालय से की गई हो या फिर बीजेपी (BJP) शासित हरियाणा राज्य सरकार से की गई हो, उसे जानबूझकर नजर अंदाज किया गया। अरविंद केजरीवाल ने सबूत दिया, लेकिन हमारी कई कोशिशों के बाद भी दिल्लीवासियों को साफ पेयजल दिलाने में कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने LG को लिखा है कि यह एक ऐसा मौका है, जब आप प्रशासनिक भूमिका निभा सकते हैं या फिर दिल्ली के इतिहास में एक ऐसे व्यक्ति के रूप अपने को स्थापिक करेंगे, जिनके हाथ खून से रंगे होंगे। आखिरी बार जब दिल्ली पर इतना कहर टूटा था, वह 1739 में नादिर शाह के आक्रमण के समय हुआ था, जब उसने दिल्ली में एक भयंकर नरसंहार किया था और सबकुछ तबाह कर दिया था।
