सीएम भजनलाल शर्मा ने शिक्षा, स्वास्थ्य, जल प्रबंधन और उद्योगों पर आधारित रोडमैप को दी मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान की भजनलाल सरकार ने ‘विकसित राजस्थान-2047’ (Developed Rajasthan-2047) के विजन का रोडमैप (Roadmap) तैयार कर लिया है। इसको लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने की।
आपको बता दें कि बैठक में सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत ‘विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य में राजस्थान की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा, ‘हम राज्य को 2047 तक पूरी तरह विकसित बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसके लिए प्रदेश की 8 करोड़ जनता की भागीदारी जरूरी है।’
14 सेक्टर्स में बांटे गए 45 विभाग
सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि राज्य के 45 प्रमुख विभागों को 14 सेक्टर्स में विभाजित कर ‘विकसित राजस्थान-2047’ का रोडमैप तैयार किया गया है। इस पूरी योजना की निगरानी के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक राज्य स्तरीय स्टीयरिंग कमेटी का गठन किया गया है। यह डॉक्यूमेंट नीति आयोग से प्राप्त सुझावों के आधार पर अंतिम रूप से तैयार किया गया है।

बजट 2024-25 बना आधार
सीएम शर्मा (CM Sharma) ने कहा कि इस विजन डॉक्यूमेंट की नींव राज्य के बजट 2024-25 में रखे गए 10 विकास संकल्पों पर आधारित है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आने वाले बजट भी इसी विजन को प्रतिबिंबित करेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा, ‘हमें 2047 के लिए प्राथमिकताएं तय कर 2030 तक चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ना होगा।’
गांवों में सुविधाएं बढ़ाकर रोका जाएगा पलायन
मुख्यमंत्री शर्मा ने ग्रामीण और शहरी विकास में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, जल, बिजली, सड़क और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं को गांवों में मजबूत करना होगा ताकि शहरों की ओर हो रहे पलायन पर रोक लगाई जा सके।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan News: राइजिंग राजस्थान समिट के तहत हुए एमओयू की अब श्रेणीवार होगी समीक्षा
सार्वजनिक परिवहन और खनिज उद्योगों पर फोकस
राज्य में बढ़ती जनसंख्या और ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए सीएम भजनलाल ने सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की जरूरत बताई। साथ ही, उन्होंने सुझाव दिया कि खनिज आधारित उद्योगों की स्थापना खनन क्षेत्रों के समीप की जाए जिससे परिवहन लागत और प्रदूषण दोनों में कमी लाई जा सके।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, शेखावाटी होगा आकर्षण का केंद्र
सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने पर्यटन को राज्य के रोजगार और विकास का एक प्रमुख जरिया बताते हुए कहा कि राजस्थान में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने शेखावाटी क्षेत्र की हवेलियों को प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होटल व रिसोर्ट की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता जताई।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan News: एक मुश्त समाधान योजना, 2025 का एक मई से शुरू होगा प्रथम चरण
जल संरक्षण प्राथमिकता
सीएम शर्मा ने जल संरक्षण (Water Conservation) को अत्यंत जरूरी बताते हुए कहा कि प्रकृति पर निर्भरता को देखते हुए वर्षा जल प्रबंधन, वाटर रिचार्ज और सीवरेज के ट्रीटेड पानी के उपयोग जैसे उपाय अपनाए जाने चाहिए। उन्होंने ‘कर्मभूमि से मातृभूमि’ जैसे अभियानों को भी प्रोत्साहित करने पर बल दिया।
