Delhi Election

Delhi Election: कालकाजी में CM मान ने आतिशी के साथ किया रोड शो, बोले-हम जो कहते हैं वो करते हैं

दिल्ली दिल्ली NCR पंजाब राजनीति
Spread the love

Delhi Election: CM मान ने कालकाजी में किया रोड शो, विरोधियों पर बोला जोरदार हमला

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार अभियान जोरों पर चल रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री और आप के स्टार प्रचारक भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) लगातार रैली-रोड शो कर आप के प्रत्याशियों के लिए अपील कर रहे हैं। इसी क्रम में सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने कालकाजी से आप प्रत्याशी और दिल्ली की सीएम आतिशी (CM Atishi) के समर्थन में मेगा रोड शो किया। सीएम मान ने इसके साथ ही दिल्ली के तुगलकाबाद में सहीराम पहलवान और ग्रेटर कैलाश (Greater Kailash) से प्रत्याशी सौरभ भारद्वाज के समर्थन में जनसभा की। मुख्यमंत्री मान के इन कार्यक्रमों में उमड़ी जनता ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही सभी मां-बहनों को 2100 रुपये देंगे।

ये भी पढ़ेंः Punjab: बिजली बिल को लेकर मान सरकार ने लिया बड़ा फैसला, पढ़िए पूरी खबर

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने आगे कहा कि मात्र अरविंद केजरीवाल ही ऐसे नेता हैं, जो बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिलाओं की बस यात्रा फ्री करके जनता का पैसा जनता को वापस दे रहे हैं। इसलिए दिल्ली के लोगों को सिर्फ केजरीवाल की गारंटी पर ही भरोसा है। वादा करके इंकार करने वाली भारतीय जनता पार्टी पर बिल्कुल भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल का एक संदेश लेकर आया हूं कि हम जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं।

Pic Social Media

मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने आगे कहा कि दिल्ली के लोग 5 फरवरी को अपने और अपने बच्चों की किस्मत लिखने जा रहे हैं। आमतौर पर यहां दो ही पार्टियां हैं। एक लड़ाई की बात करती है, तो दूसरी पढ़ाई की बात करती है। चुनना जनता को है। एक गाली वाले हैं और दूसरे अस्पताल वाले हैं। एक छीनना चाह रहे हैं और दूसरे कुछ न कुछ देने वाले हैं। आप मुखिया अरविंद केजरीवाल ने जब पार्टी बनाई थी, तो यह निश्चय किया था कि लोगों के टैक्स का पैसा लोगों को मिलना चाहिए, चाहे वो बिजली, पानी, सड़कों, स्कूलों, अस्पतालों और महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा के जरिए मिले।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सीएम मान ने कहा कि इन 5 सालों में अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को 24 घंटे और फ्री बिजली दी। हमारे बच्चों को अच्छे स्कूल दिए। मोहल्ला क्लीनिक में फ्री इलाज की सुविधा दिए। इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में महिलाओं को फ्री बस की यात्रा दी और आने वाले पांच सालों में वो अपनी बहनों को हर महीने 2100 रुपये देंगे। आज दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों में सारा इलाज फ्री होता है। लेकिन अब संजीवनी योजना के तहत सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में बुजुर्गों के सारे इलाज का खर्च अरविंद केजरीवाल उठाएंगे।

ये भी पढ़ेंः Punjab: पंजाबी भाषा को लेकर मान सरकार का बड़ा कदम, जारी हुआ ये आदेश

सीएम ने कहा कि बुजुर्गों को कोई खर्च करने की आवश्यकता नहीं होगी। महिलाओं के लिए बस की यात्रा फ्री है ही और अब स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राओं के लिए भी बस की यात्रा मुफ्त होने वाली है। ये बीजेपी का जुमला नहीं, अरविंद केजरीवाल की गारंटी है। हमें 5 फरवरी को झाडू का बटन दबाकर चौथी बार केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाना है।