Delhi Election

Delhi Election: CM भगवंत मान का दिल्ली के विश्वास नगर में भव्य रोड शो, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

दिल्ली दिल्ली NCR पंजाब
Spread the love

Delhi Election: CM भगवंत मान ने विश्वास नगर किया प्रचार, लोगों से की AAP को वोट करने की अपील

Delhi Election: राजधानी दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में अब चंद दिन बाकी है। वोटिंग से पहले सभी राजनीतिक दल अपनी ऊर्जा झोंकते हुए नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के स्टार प्रचारक और पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने भी आप (AAP) उम्मीदवार के समर्थन में विश्वास नगर में रोड शो किया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप के उम्मीदवारों के पक्ष में वोट कराने के लिए सीएम मान लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में जब वे विश्वास नगर पहुंचे, तो पुरुष-महिला, युवा व बुजुर्ग मतदाताओं में गजब उत्साह दिखाई दिया। आपको बता दें कि दिल्ली की सत्ता में आम आदमी पार्टी 10 सालों से सरकार में है। यही वजह है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) में एक बार फिर पार्टी की दावेदारी बेहद मजबूत नजर आ रही है।
ये भी पढे़ंः Punjab: सार्वजनिक सेवाओं में देरी करने वाले सरकारी कर्मचारियों पर लगेगा 5000 रुपये तक का जुर्माना: V.K. Janjua


सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) दिल्ली एसेंबली इलेक्शन के लिए जारी प्रचार-प्रसार के बीच आप (AAP) उम्मीदवारों के लिए जमकर समर्थन जुटा रहे हैं। दिल्ली में उनकी लोकप्रियता का अंदाजा रोड शो में उमड़ने वाले जनसैलाब से आप लगा सकते हैं। सीएम भगवंत मान विश्वास नगर विधानसभा में भी मतदाताओं के बीच गजब उत्साह नजर आया।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री भगवंत सिहं मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने प्रचार के दौरान कहा कि आज विश्वास नगर में पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में वॉलंटियरों के साथ रोड शो निकाला। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों का जोश और जूनून देखकर बेहद प्रसन्नता हुई। दिल्ली के लोगों का उत्साह और जोश यह बता रहा है कि वे काम की राजनीति के नायक अरविंद केजरीवाल जी को फिर मुख्यमंत्री बनाएंगे। बहुत सारा प्यार और सम्मान देने के लिए सभी का दिल से धन्यवाद। इंकलाब जिंदाबाद।

ये भी पढ़ेंः Punjab: आईआईएम-अहमदाबाद के विशेषज्ञों की टीम फरवरी में करेगी पंजाब का दौरा: Harjot Bains

Pic Social Media

दिलचस्प होता जा रहा है दिल्ली चुनाव

आपको बता दें कि दिल्ली में सियासी समीकरण हर बीतते दिन के साथ दिलचस्प होता जा रहा है। आरोप-प्रत्यारोप के दौर में सभी राजनीतिक दलों ने चुनावी संभावनाओं को बेहतर करने के लिए ऊर्जा झोंक दी है। यही कारण है कि आम आदमी पार्टी उन सीटों पर भी मजबूती से लगी है, जहां उसे 2015 और 2020 में हार मिली थी। विश्वास नगर सीट उनमें से एक है। पार्टी इस सीट के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर उपलब्धियों में एक नया अध्याय जोड़ना चाह रही है। इसी क्रम में अरविंद केजरीवाल, सीएम मान, सीएम आतिशी, राघव चड्ढा, संजय सिंह समेत अन्य तमाम नेता लगातार प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।