Delhi Election

Delhi Election: नई दिल्ली सीट CM भगवंत मान ने संभाला मोर्चा, केजरीवाल के समर्थन में किए चुनावी रैली

दिल्ली दिल्ली NCR पंजाब
Spread the love

Delhi Election: CM भगवंत मान ने नई दिल्ली सीट पर किए रैली, समर्थकों का उमड़ा जनसैलाब

Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं। जैसे जैसे चुनाव पा आ रहा है वैसे वैसे राजनीतिक हलचल बढ़ती ही जा रही है। दिल्ली में हर दिन खूब चुनावी रैली और सभा हो रही है। प्रचार अभियान में आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) भी शिरकत कर रहे हैं। सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) आप प्रत्याशियों के लिए वोट करने की अपील लोगों से कर रहे हैं। एक चुनावी रैली के दौरान सीएम मान ने कहा है कि जिसने आपके टैक्स का पैसा जनसुविधाओं के माध्यम से आप तक पहुंचाया है। इस बार भी दिल्ली की बागडोर केजरीवाल के हाथ में ही दीजिए। दिल्ली के चुनावी रण में टैक्स के पैसे और जनसुविधा को लेकर राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने इसी बीच AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के पक्ष में चुनावी प्रचार करते हुए दिल्लीवासियों से कई बड़ी बातें कहीं।

ये भी पढे़ंः Budget 2025: CM मान ने केंद्र सरकार के बजट पर दी प्रतिक्रिया, बोले-किसान और पंजाब दोनों की हुई अनदेखी

नई दिल्ली सीट पर सीएम मान की रैली

पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने बीते शाम नई दिल्ली सीट पर चुनावी प्रचार करते हुए आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का जिक्र किया। सीएम ने जनता के समक्ष कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्रीयों के बेटे हैं और दूसरी तरफ आपका अपना बेटा अरविंद केजरीवाल है, जिसने आपके टैक्स का पैसा जनसुविधाओं के माध्यम से आप तक पहुंचाया है। इस बार भी दिल्ली की बागडोर केजरीवाल के हाथ में ही सौंपे।
आपको बता दें कि सीएम भगवंत सिंह मान लगातार दिल्ली इलेक्शन 2025 के लिए प्रचार-प्रसार की बागडोर संभाले हुए हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि लोगों ने पहले भी तीन बार अरविंद केजरीवाल को अपना विधायक चुना और सीएम बनाया है। चौथी बार भी केजरीवाल को जिता कर और मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाकर सरकार में अपना हिस्सा डालेंगे। बता दें कि इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल के समक्ष संदीप दीक्षित और प्रवेश वर्मा ताल ठोंक रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः CM Mann: चुनावी रैली के दौरान भगवंत मान ने गाया गान, झूम उठे लोग, वीडियो हुआ वायरल

Pic Social Media

सीएम मान की रैली में उमड़ा जनसैलाब

सीएम भगवंत मान द्वारा नई दिल्ली सीट पर की गई चुनावी प्रचार-प्रसार में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सभी लोग आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को समर्थन देने सड़कों पर उतरे थे। मुख्यमंत्री भगवंत मान के एक्स हैंडल से जारी की गई तस्वीरों में महिला, पुरुष व युवाओं के चेहरे पर उत्साह भाव देखा जा सकता है। ये सभी लोग दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election 2025) में आप को समर्थन देने के लिए सड़कों पर उतरे थे। दिल्ली विधानसभा का चुनाव 5 फरवरी को होना है। मतदान संपन्न होने के बाद 8 फरवरी, 2205 को चुनाव आयोग दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम (Delhi Election Result) की घोषणा करेगा।