Punjab

Punjab: मान सरकार का बड़ा कदम, हिमाचल के साथ कनेक्टिविटी में होगा सुधार, यात्रियों को होगा फायदा

पंजाब
Spread the love

Punjab से हिमाचल की कनेक्टविटी होगी बेहतर, होने जा रहा है ये काम

Punjab News: पंजाब के लोगों के लिए बड़ी और खुश कर देने वाली खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार लगातार पंजाब में सड़कों का जाल बिछाने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) के नेतृत्व में पंजाब के एक शहर से दूसरे शहर और पंजाब (Punjab) से दूसरे राज्यों की कनेक्टविटी बेहतर हो रही है। इसी क्रम में पंजाब में एक और नया फोर लेन का हाईवे (Four Lane Highway) बनने जा रहा है, जिससे चंडीगढ़ या पंजाब से श्री आनंदपुर साहिब होते हुए हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के ऊना जाने वाले लोगों का सफर बेहद आसान हो जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Punjab: CM मान की योजना के तहत स्कूलों के लिए जारी की गई राशि, छात्रों का भविष्य होगा रोशन

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आपको बता दें कि पंजाब सरकार की इस परियोजना पर 3 महीने के अन्दर काम शुरू हो जाएगा। यह दावा पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Minister Harjot Singh Bains) ने किया है। उन्होंने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना पर तीन कंपनियां काम करेंगी जिससे इसे जल्दी पूरा किया जा सके।

ये भी पढे़ंः Punjab: पंजाब के इन 6 जिलों में मान सरकार लाने जा रही है बड़ा प्रोजेक्ट, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

इसके लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से अनुरोध किया गया और अब परियोजना को मंजूरी मिल गई है। पंजाब सरकार के मंत्री बैंस ने बताया कि वे अप्रैल 2022 से इस परियोजना पर काम कर रहे हैं। इस सड़क पर कई लोगों की जान चली गई। सिंगल लेन होने के कारण यहां कई दुर्घटनाएं ज्यादा होती हैं, लेकिन अब सरकार ने माना है कि यह सड़क जरूरी थी, जिसके बाद इस परियोजना को मंजूरी दी गई।