Punjab

Punjab: संगरूर में बनेगा जोनल ड्रग वेयरहाउस, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने रखी नींव

पंजाब
Spread the love

Punjab: कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा 3.68 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जोनल ड्रग वेयरहाउस का नींव रखी

Punjab News: पंजाब के लोगों के लिए बड़ी और खुश कर देने वाली खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि पंजाब सरकार ने संगरूर (Sangrur) के सुनाम (Sunam) निवासियों को एक और महत्वपूर्ण तोहफा दे दिया है। सिविल अस्पताल (Civil Hospital) सुनाम में करीब 3.68 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जोनल ड्रग वेयरहाउस का नींव कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा (Cabinet Minister Aman Arora) ने रखी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस वेयरहाउस (Warehouse) के बनने से न केवल दवाइयों की कमी खत्म हो जाएगी बल्कि दवाइयों की कमी भी दूर होगी। संगरूर ही नहीं बल्कि आस-पास के कई जिलों में भी दवाइयों की कमी दूर हो जाएगी।
ये भी पढ़ेंः Punjab में गणतंत्र दिवस का प्लान जारी, फरीदकोट में CM Mann फहराएंगे झंडा

Pic Social Media

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि यह एक बड़ा स्टोर होगा, जहां 12 से 15 करोड़ रुपये की सभी प्रकार की दवाइयां हर समय उपलब्ध रहेंगी। साथ ही जिलों की जरूरत के मुताबिक यहां से इन दवाओं की सप्लाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पंजाब का चौथा जोनल ड्रग वेयरहाउस (Zonal Drug Warehouse) है जो स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी क्रांति लाने का माध्यम साबित होगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सार्वजनिक हितों को प्राथमिकता देते हुए राज्य में स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में परियोजनाएं बना रही है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में दवाइयों की कमी की वजह से लोगों को प्राइवेट केमिस्ट की दुकानों से महंगी दवाई लेनी पड़ती है और इस जोनल ड्रग वेयरहाउस के निर्माण से ऐसी समस्याओं से हमेशा के लिए छुटकारा मिले जाएगा। लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि आज सुनाम ऊधम सिंह वाला विधानसभा क्षेत्र के 6 सरकारी स्कूलों में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये के विकास कार्यों की भी शुरुआत कर दी गई है। हलके के सर्वपक्षीय विकास के लिए गांवों व शहरों में अनेक प्रोजेक्ट हैं, जिन्हें निर्धारित समय में पूरा करके सुनाम के लोगों को समर्पित किया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः Amritsar में GNDU यूनिवर्सिटी पहुंचे CM Mann, बोले- कवि सुरजीत पातर के नाम से बनाएंगे सेंटर

जोनल ड्रग वेयरहाउस के शिलान्यास समारोह में बोलते हुए सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. संजय कामरा ने कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी अमन अरोड़ा ने सिविल अस्पताल में नया ओपीडी ब्लॉक और ब्लड बैंक समेत अनेक जनहितैषी प्रोजेक्टों को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया है।