Delhi Crime News: 58 लाख का 5 स्टार होटल का बिल..और युवक फरार

बिजनेस

नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया

खबर होटल इंडस्ट्री(Hotel Industry) से जुड़े लोगों की आंखे खोलने वाली है। क्योंकि राजधानी दिल्ली में एक आरोपी ने ऐसा कारनामा कर दिखाया कि होटल मालिक के होश उड़ गए।

ये भी पढ़ें: Trafic Update कावड़ यात्रा से पहले UP सरकार की गाइडलाइंस पढ़ें

pic-social media

क्या है मामला ?

दरअसल, एक आरोपी दिल्ली के फाइव स्टार होटल में 1-2 दिन नहीं बल्कि पूरे दो साल तक ठहरा रहा और जब बात आई पेमेंट करने कि तो एकदम से फरार हो गया। होटल के मैनेजर सहित स्टाफ भी इस वाक्या को देख सख्ते में आ गए। होटल के मैनेजर का ये आरोप है कि अकाउंटेंट और होटल के कुछ स्टाफ भी इस व्यक्ति के मिले हैं। इसके बाद उन्होंने फिलहाल गायब हुए होटल के कुछ कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है।

ये भी पढ़ें: Traffic Update: ग्रेटर नोएडा-नोएडा से दिल्ली..सावधान..यहां लगेगा लंबा जाम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंकुश दत्ता नाम का व्यक्ति 30 मई 2021 को दिल्ली के इरोसिटी स्थित Roseate Hotel में रुकने के लिए आया था। अंकुश ने एक दिन पहले ही रूम बुक करवा लिया था, इसके बाद ये व्यक्ति अपनी बुकिंग को एक के बाद एक दिन करते करते बढ़ाता चला गया। इसके बाद 22 जनवरी 2023 को वे अपने बिल को चुकाए बिना ही फरार हो गया। ये पूरे 603 दिन तक होटल में रहा और इसका बिल कुल 58 लाख रुपए बना।

ये होटल दिल्ली हवाई अड्डे के पास में ही बना हुआ है। इस मामले में होटल के मैनेजर विनोद मल्होत्रा का कहना है कि एरोसिटी के आईजीआई हवाई अड्डे में एफआईआर दर्ज करवा दी गई है।

विनोद का कहना है कि होटल के फ्रंट ऑफिस का पूरा काम प्रेम प्रकाश ही देखता है। इसके अलावा पेमेंट से जुड़ा काम भी वही देखता है। इसी व्यक्ति ने अंकुश के साथ मिली भगत करके कुछ गड़बड़ी की है। और होटल के कुछ और अन्य कर्मचारी भी इसमें शामिल हो सकते हैं। विनोद का ये भी कहना है कि अंकुश ने प्रेम को मोटी रकम देकर ये गड़बड़ी करवाई है। आरोपी प्रेम ने अंकुश से पैसे लेकर होटल के कंप्यूटर में इंस्टाल एक सॉफ्टवेयर में छेड़छाड़ की और गेस्ट हाउस का सारा रिकॉर्ड डिलीट करवा दिया।

प्रेम ने डिलीट किया अंकुर का सारा रिकॉर्ड?

मैनेजर के अनुसार यदि मानें तो, होटल का एक कंप्यूटर है जिसमें एक सॉफ्टवेयर इंस्टाल है, उसी में सभी गेस्ट की डिटेल और पेमेंट का हिसाब किताब रहता है। जब होटल की तरफ से कंप्यूटर चेक किया गया तो उन्हें अंकुश नामक व्यक्ति कि एक भी डिटेल नहीं मिली। इसपर फ्रंट ऑफिस कर्मचारी प्रेम किसी को भी सही तरह से जवाब नहीं दे पाया।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रेम प्रकाश, अंकुश दत्ता और होटल के अन्य कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है, मामले की जांच पड़ताल जारी है।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi-