Delhi

Delhi: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 ट्रैक साइकलिंग में पहले दिन बिहार टीम ने दो सिल्वर जीत बटोरीं सुर्खियां

दिल्ली राजनीति
Spread the love

झारखंड और राजस्थान का रहा जलवा

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में 6 से 8 मई तक चलेगी साइकिलिंग की यह प्रतियोगिता

Delhi News: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के तहत ट्रैक साइकलिंग स्पर्धाएं राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में 6 से 8 मई तक आयोजित की जा रही हैं। इस बार के खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी बिहार कर रहा है। पहले दिन देशभर के युवा खिलाड़ियों ने दमखम दिखाते हुए अपने-अपने राज्यों के लिए पदक बटोरे। ट्रैक पर रफ्तार की इस जंग में झारखंड और राजस्थान के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा। बिहार टीम ने भी दो सिल्वर मेडल जीत सुर्खियां बटोरीं। इस दौरान लेबर कमिश्नर बिहार सरकार एवं CAO बिहार भवन श्री कुमार दिग्विजय और ARC शम्स अफरोज मौजूद रहे।

ये भी पढ़ेंः Delhi: सुहानी कुमारी ने बिहार के लिए पदक खाता खोला, राजस्थान की हर्षिता जाखड़ ने दोहरा स्वर्ण जीता

टीम स्प्रिंट में झारखंड की बेटियों का स्वर्णिम प्रदर्शन

लड़कियों की टीम स्प्रिंट स्पर्धा में झारखंड ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। सबीना कुमारी, संजू कुमारी और सिंधु लता हेम्ब्रम की तिकड़ी ने तेज रफ्तार और बेहतरीन तालमेल से प्रतियोगियों को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। बिहार की टीम – अमृता कुमारी, शालिनी कुमारी और जयज्योत्सना – ने रजत पदक जीता, जबकि तमिलनाडु की टीम को कांस्य से संतोष करना पड़ा।

लड़कों की टीम स्प्रिंट में भी झारखंड का जलवा

लड़कों की टीम स्प्रिंट स्पर्धा में भी झारखंड ने दबदबा कायम रखा और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मणिपुर ने रजत पदक और अंडमान एवं निकोबार ने कांस्य पदक जीता।

स्क्रैच रेस में महाराष्ट्र की रफ्तार

लड़कों की स्क्रैच रेस स्पर्धा में महाराष्ट्र के खिलाड़ी ने सबको पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। राजस्थान को रजत और मणिपुर को कांस्य पदक मिला। वहीं, लड़कियों की स्क्रैच रेस में राजस्थान की साइकिलिस्ट ने पहला स्थान हासिल किया। बिहार को दूसरा और महाराष्ट्र को तीसरा स्थान मिला।

ये भी पढ़ेंः Delhi: महिला सशक्तिकरण ही राष्ट्र सेवा का मूल मंत्र: सुरेश जैन

KTT में भी राजस्थान का दबदबा

1 किलोमीटर टाइम ट्रायल (KTT) स्पर्धा में राजस्थान ने गोल्ड मेडल जीतकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। पंजाब ने रजत और तेलंगाना ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। 500 मीटर टाइम ट्रायल में भी राजस्थान की लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। महाराष्ट्र ने सिल्वर और तमिलनाडु ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

राष्ट्रीय स्तर पर उभरे युवा सितारे

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की ट्रैक साइकलिंग स्पर्धाएं युवा प्रतिभाओं के प्रदर्शन का बड़ा मंच साबित हुईं। देशभर से आए सैकड़ों खिलाड़ियों ने न सिर्फ रफ्तार दिखाई, बल्कि अनुशासन, खेल भावना और टीमवर्क का उदाहरण भी पेश किया।