DDA Plot: दिल्ली में मकान, दुकान या निवेश की चाह रखने वालों के लिए बड़ा अवसर आया है।
DDA Plot: दिल्ली में मकान, दुकान या निवेश की चाह रखने वालों के लिए बड़ा अवसर आया है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) राजधानी के प्रमुख इलाकों में 100 प्लॉटों की ई-नीलामी (E-Auction) शुरू करने जा रहा है। यह प्रक्रिया 27 अक्टूबर से आरंभ होगी, जिसमें इच्छुक खरीदार (Buyer) ऑनलाइन भाग ले सकेंगे। इस नीलामी में विभिन्न प्रकार के प्लॉट (Plot) उपलब्ध होंगे, जो रिहायशी, कमर्शियल, औद्योगिक, संस्थागत, सीएनजी स्टेशन और ग्रुप हाउसिंग जैसी छह श्रेणियों में बंटे हैं। पढ़िए पूरी खबर…

ये भी पढ़ेंः क्या तेजपत्ता आपकी किस्मत बदल सकता है?
किन-किन इलाकों में हैं प्लॉट
डीडीए (DDA) ने इस नीलामी में दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में प्लॉटों को शामिल किया है। रोहिणी और राजेंद्र नगर में 17 रिहायशी प्लॉट उन लोगों के लिए उपलब्ध हैं जो अपना घर बनाना चाहते हैं। पीतमपुरा में 18 कमर्शियल प्लॉट व्यवसाय शुरू करने की इच्छा रखने वालों के लिए आदर्श हैं। इसके अलावा, कीर्ति नगर, मंगोलपुरी और ओखला में 44 औद्योगिक प्लॉट उद्यमियों के लिए निवेश का शानदार अवसर प्रदान करते हैं। यमुना विहार में एक सीएनजी स्टेशन का प्लॉट और द्वारका में दो ग्रुप हाउसिंग प्लॉट भी नीलामी का हिस्सा हैं। रोहिणी में 11 संस्थागत प्लॉट भी उपलब्ध हैं, जिनमें धार्मिक उपयोग के लिए भी जगह शामिल है।
डीडीए की नीलामी
डीडीए के एक अधिकारी ने कहा कि 2022 तक हर तीन महीने में नीलामी आयोजित की जाती थी, लेकिन रेरा नियमों के कारण डेढ़ साल तक यह प्रक्रिया रुकी रही। अब लाइसेंस प्राप्त प्रॉपर्टी की नीलामी फिर से शुरू की गई है, और यह नई स्कीम उसी का हिस्सा है। खास बात यह है कि इस बार की नीलामी को दिवाली के त्योहारी सीजन में लॉन्च किया जा रहा है, ताकि लोग दिल्ली की प्राइम लोकेशनों पर निवेश का लाभ उठा सकें।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
रजिस्ट्रेशन और बोली की तारीखें
डीडीए ने इस नीलामी के लिए 27 अक्टूबर से 17 नवंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट (ईएमडी) जमा करने की सुविधा दी है। बोली की प्रक्रिया 20 नवंबर को रिहायशी और ग्रुप हाउसिंग प्लॉटों के लिए होगी, जबकि 21 नवंबर को संस्थागत, औद्योगिक, सीएनजी स्टेशन और कमर्शियल प्लॉटों की बोली लगेगी। इच्छुक खरीदारों की सुविधा के लिए डीडीए ने एक हेल्प डेस्क भी स्थापित किया है।
ई-नीलामी पोर्टल और अधिक जानकारी
डीडीए ने नीलामी प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए एक खास ई-नीलामी पोर्टल शुरू किया है। इच्छुक लोग https://ddaland.etender.sbi पर जाकर प्रॉपर्टी की पूरी जानकारी, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जरूरी विवरण प्राप्त कर सकते हैं। यह पोर्टल नीलामी में भाग लेने के लिए एक पारदर्शी और सुविधाजनक मंच प्रदान करता है।
ये भी पढ़ेंः Social Media: 1 नवंबर से बदलने वाले हैं सोशल मीडिया के नियम, डिटेल जरूर पढ़िये
निवेश का शानदार अवसर
यह ई-नीलामी दिल्ली में प्रॉपर्टी खरीदने और निवेश करने का एक अनूठा अवसर है। चाहे आप घर बनाना चाहते हों, व्यवसाय शुरू करना हो, या औद्योगिक और संस्थागत उद्देश्यों के लिए प्लॉट खरीदना हो, डीडीए की यह स्कीम हर जरूरत को पूरा करती है। इस दिवाली, दिल्ली की प्राइम लोकेशनों पर अपने सपनों को हकीकत में बदलने का मौका न चूकें।
