Cyber Crime: महिला डॉक्टर बनकर की ठग ली लाखों रुपये
Cyber Crime: देशभर में साइबर अपराध बढ़ता ही जा रहा है। हर दिन इस क्राइम में फंसने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। साइबर अपराध (Cyber Crime) से जुड़ी नोएडा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि नोएडा में एक महिला ने खुद को महिला डॉक्टर (Female Doctor) बताकर एक बीमार मरीज से वीडियो कॉल के माध्यम से चेकअप करने का बहाना बनाया और उसका आपत्तिजनक वीडियो (Offensive Video) रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो रिकार्ड करने के बाद आरोपियों ने पीडित मरीज को ब्लैकमेल करके लाखों रुपये की ठगी कर लिए।
ये भी पढ़ेंः Traffic Update: नोएडा से दिल्ली..इन रास्तों पर भूल कर भी ना जाएं!

जानिए पूरा मामला
आपको बता दें कि बीते 19 दिसंबर को पीड़ित व्यक्ति को महिला का फोन आया, जिसमें उसने अपनी बीमारी के बारे में पूछा गया। जब पीड़ित ने यूरिन के साथ खून आने की दिक्कत बताई तो महिला ने वीडियो कॉल पर चेकअप करने की बात कही। इस दौरान महिला ने पीड़ित का वीडियो और फोटो क्लिक कर लिए, जिसका बाद में गलत तरीके से प्रयोग किया। इस मामले में पीडित ने एक्सप्रेसवे थाने (Expressway Police Station) में शिकायत दर्ज कराई है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
1लाख 80 हजार रुपये की हुई ठगी
प्राप्त जानकारी के मुताबिक नोएडा सेक्टर-135 निवासी पीडित व्यक्ति द्वारा पुलिस को जानकारी दी कि उसके बाद 1 जनवरी को आरोपी महिला का कॉल फिर से पीडित के पास आता है। महिला ने बताया कि उसके पास पीड़ित के आपत्तिजनक वीडियो और फोटो हैं। इसके बाद महिला ने पीड़ित को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। और पैसे की मांग की। महिला ने धमकी दी कि अगर पैसे नहीं भेजे तो वह वीडियो और फोटो को वायरल कर देगी। इसके बाद पीड़ित ने आरोपी को सात बार में कुल 1 लाख 80 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए। महिला अलग-अलग नंबरों से कॉल करके पैसे की डिमांड करती।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा से 4 स्कूली छात्र लापता..पढ़िए क्या है पूरा मामला
पुलिस कर रही है जांच
पीड़ित ने शिकायत में बताया है कि वह काफी समय से पेट के इंफेक्शन (Infection) का इलाज करवा रहा था और महिला के फोन से उसे लगा कि वह डॉक्टर है। आरोपियों ने उसे डराया और खूब पैसे की मांग की, जिसके कारण पीड़ित और उसका परिवार परेशान हो गया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इस मामले में पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
