CTET Results 2024 परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

एजुकेशन बिजनेस

CBSC CTET Result 2024: क्रेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में आज सीटीईटी ( CBSE CTET January Result 2024) एग्जाम के रिजल्ट को जारी कर दिया है। CTET Result ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर आप चेक कर सकते हैं।

कैंडिडेट की मार्कशीट और योग्यता प्रमाण पत्र पर भी जल्द ही डिजिलॉकर में अपलोड कर दिए जायेंगे। सीबीएसई ने 21 जनवरी, 2024 को CTET एग्जाम को आयोजित किया था। जिसमें तकरीबन 84 प्रतिशत आवेदक परीक्षा के लिए मौजूद नहीं थे। CTET का सर्टिफिकेट अब लाइफ टाइम मान्य है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

CBSE CTET में मौजूद हुए कैंडिडेट्स को डिजिटल मार्कशीट और साथ में एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। जो भी कैंडिडेट CBSE CTET एग्जाम में शामिल हुए हैं। वे मार्कशीट और एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट डिजीलॉकर से ईसिली डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं थोड़े टाइम पहले ही CBSE की एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन में इस बात का जिक्र किया गया है कि, “केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने डिजीलॉकर के जरिए CTET कैंडिडेट्स को डिजिटल मार्कशीट और इसके साथ एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट देने की व्यवस्था की है।”

जानिए कि क्या है रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक -January Result Direct Link
CTET 2024 Result: इन ईजी स्टेप्स को फॉलो करके आप डाउनलोड कर सकते हैं

Step 1: सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
Step 2: इसके बाद होम पेज पर “CTET January 2024 Result” लिंक पर क्लिक करें।
Step 3: क्लिक करने के बाद, एक न्यू पेज ओपन हो जाएगा जहां कैंडिडेट को मांगी गई जानकारी साझा करनी होगी।
Step 4: फिर सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
Step 5: रिजल्ट आपके सामने होगा, इसे डाउनलोड करें।