Delhi से पंजाब तक ‘कोल्ड अटैक’ 134 फ्लाइट पर असर..दर्जनों ट्रेनें रद्द

TOP स्टोरी Trending उत्तरप्रदेश दिल्ली दिल्ली NCR हरियाणा

TrainAnd Flight Delay: उत्तर भारत के कई हिस्सों में ज़बरदस्त कोहरा है। जिसका असर ट्रेन के साथ फ़्लाइट पर भी दिख रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले कुछ दिनों तक दिल्ली से पंजाब तक घना कोहरा (Dense Fog) छाए रहने के आसार जताए है। वहीं घने कोहरे के चलते फ्लाइट्स (Flights) और रेल सेवाएं बाधित हुई है। पढ़िए पूरी खबर…

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें
ये भी पढ़ेः बिहार से यूपी होगी झमाझम बारिश! पढ़िए मौसम विभाग की भविष्यवाणी

Pic Social Media

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत ठंड और कोहरे (Cold And Fog) की चपेट में है। घने कोहरे के चलते कई इलाकों में विजिबिलिटी शून्य पहुंच गई। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा दी। दिल्ली, एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, पंजाब से राजस्थान और मध्य प्रदेश में आज और कल शुक्रवार को घना कोहरा छाया हुआ है।

कोहरे के चलते फ्लाइट्स और कई ट्रेनें भी प्रभावित

इसके चलते कई फ्लाइट्स डायवर्ट (Flights Diverted) की गई। जबकि कई ट्रेनें भी प्रभावित हुई। उत्तर भारत के कई हिस्सों में गुरुवार को दिनभर कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में बीते बुधवार रात सर्द हवाओं के साथ कई इलाके धुंध की चपेट में आ गए। कोहरे और कम विजिबिलिटी के बीते बुधवार को कई सड़क हादसे भी हुए। बीते बुधवार को घने कोहरे के चलते फ्लाइट्स और रेल सेवाएं बाधित हुई। इसके साथ ही राजधानी में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई।

134 फ्लाइट्स और करीब 22 ट्रेनें लेट

कोहरे के चलते आज अब तक 22 ट्रेनें लेट चल रही है। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (Indira Gandhi International Stadium) में भी कोहरे और कम विजिबिलिटी के चलते 134 फ्लाइट्स आने-जाने वाली उड़ानें लेट है।

जानिए कहां कितनी विजिबिलिटी?

मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली में 25 मीटर, सफदरजंग 50 मीटर, पंजाब 25 मीटर, लखनऊ और बनारस 25 मीटर विजिबिलिटी देखने को मिली है।

अब जानिए कैसा रहेगा आज मौसम?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक शुक्रवार की रात राष्ट्रीय राजधानी में घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने के आसार है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस जबकि बुधवार को न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बीते बुधवार को भी घने कोहरे के चलते कई इलाकों में विजिबिलिटी शून्य रही है।

Pic Social Media

आईएमडी ने सैटेलाइट इमेज जारी की है। इसमें देखा जा सकता है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में घना कोहरा दिख रहा है। यूपी और उत्तर राजस्थान के कई इलाकों के अलावा मध्यप्रदेश में भी घना कोहरा छाया हुआ है।

एयर इंडिया ने यात्रियों को दी ये सुविधा

आपको बता दें कि बीते बुधवार को कई ट्रेनें (Trains) 9-9 घंटे तक देरी से चली। कई यात्रियों ने अपनी नाराजगी सोशल मीडिया पर भी शेयर की। कई फ्लाइट्स का भी यही हाल रहा। कई उड़ानें देरी से चल रही हैं और कुछ को नजदीकी एयरपोर्ट पर मोड़ दिया गया। एयर इंडिया ने बीते बुधवार को बताया कि यात्रियों की उड़ानें अगर कोहरे के कारण प्रभावित होने की संभावना है।

किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी बुकिंग (Booking) को कैंसिल कर सकते हैं, या आगे बढ़ा सकते है। एयरलाइन ने ये फैसला पिछली सर्दियों में पेश फॉगकेयर पहल के अनुसार किया है। एयर इंडिया की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि फॉगकेयर पहल उन यात्रियों की असुविधा को कम करने का प्रयास है, जिनकी उड़ानें कोहरे से प्रभावित होने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश के कई जगहों पर घना कोहरा

यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड को लेकर मौसम विभाग की ओर से भी अलर्ट (Alert) जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग ने बीते बुधवार को बताया कि अगले 4 से 5 दिन तक उत्तर-पश्चिम भारत में घने से बहुत घना कोहरा जारी रहने की संभावना है। जबकि 31 दिसंबर से 3 जनवरी तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में हल्की बारिश होने की संभावना है।

Pic Social Media

पंजाब और हरियाणा का जानिए क्या है मौसम का हाल?

पंजाब और हरियाणा (Punjab and Haryana) में तापमान में लगातार गिरावट के चलते दोनों राज्यों के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के मुताबिक कई जगहों पर घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम हो गई। पंजाब के बठिंडा में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 5.2 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 8.6 डिग्री सेल्सियस और पठानकोट में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 6.5 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।